फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   There is a glut of pits somewhere on the mini-bypass, and there is a lot of constipation

मिनी बाईपास पर भी कहीं गड्ढों की भरमार तो कहीं कब्जों की

Wed, 26 Aug 2020 02:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2020 02:29 AM IST
विज्ञापन
There is a glut of pits somewhere on the mini-bypass, and there is a lot of constipation
सड़क पर किया गया कब्जा। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

रेत-बजरी के कारोबारियों ने नगर निगम की खाली पड़ी जमीन पर भी कर लिया कब्जा
विज्ञापन

सड़क किनारे बना लिया कार बाजार, निगम के अफसरों पर सांठगांठ का आरोप

बरेली। रेत-बजरी के अवैध कारोबारियों ने शहर भर में तमाम सड़कें कब्जाने के बाद अब मिनी बाईपास पर बैंक ऑफ बड़ौदा से पहले नगर निगम की खाली पड़ी जमीन पर भी कब्जा कर लिया है। सड़क के किनारे फुटपाथ पर कार बाजार सजा दिया गया है। मिनी बाईपास चौराहे से डेलापीर रोड तक सड़क पर कई जगह गड्ढे हो गए हैं लेकिन उन पर पैचवर्क भी नहीं कराया जा रहा है।

ऐन मिनी बाईपास चौराहे पर ही कई गड्ढे, मिट्टी से पाटकर भूल गए

मिनी बाईपास चौराहे पर ही दो-तीन गहरे गड्ढे हैं। उनसे उखड़ रही बजरी चौराहे पर फैल रही है। फिलहाल इन गड्ढों में मिट्टी भर दी गई है लेकिन मिट्टी के गड्ढे से निकलने के बाद गड्ढे का आकार और बढ़ना तय है। चौराहे से आगे डिवाइडर की घास भी बहुत दिनों से नहीं काटी गई है। इससे डिवाइडर कट से कौन वाहन सवार कब इस रोड से दूसरी रोड की तरफ आ रहा है। यह दिखाई नहीं दे रहा है और हादसे की आशंका बनी हुई है।
विज्ञापन

मिनी बाईपास से बैंक ऑफ बड़ौदा तक रेत बजरी वालों के अवैध कब्जों की भरमार

मिनी बाईपास चौराहे से बैंक ऑफ बड़ौदा तक तमाम अवैध कब्जे हैं। यहां खाली पड़ी नगर निगम की जमीन पर भी रेत-बजरी के अवैध कारोबारियों ने कब्जा कर लिया है। निगम की जमीन पर रेत-बजरी के चार-पांच फड़ लगे हुए हैं। यहां ट्रैक्टर और ट्राली के अलावा ट्रक भी दिन भर खड़े रखते हैं। अवैध कारोबारियों ने यहां खोखे रखकर काउंटर बना लिए हैं। लोगों का कहना है कि यह सब नगर निगम के अधिकारियों की सांठगांठ से ही हो रहा है। इसी सड़क पर कई जगह रेत की दुकान लगी है। रेत पर पानी का छिड़काव किया जाता है तो सड़क पर भी जलभराव हो जाता है। इस वजह से सड़क पर कई जगह बड़े गड्ढे भी हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डेलापीर रोड पर कब्जों की भरमार ऊपर से गहरे गड्ढे करा रहे हादसे

डेलापीर रोड पर भी एक तो कब्जों की भरमार है, ऊपर से सड़क पर बेतहाशा गड्ढे राहगीरों को जख्म दे रहे हैं। यहां सड़क पर कई जगहों पर बड़े गड्ढे हो गए हैं और कुछ जगह पर तो पीडब्लूडी की ओर से पैचवर्क के नाम पर सिर्फ गिट्टी और उन्हें रोके रहने के लिए कुछ मिट्टी डालकर पैचवर्क के नाम पर मजाक किया जा रहा है।

शहर में अतिक्रमण के खिलाफ सामान्य अभियान चलाना कारगर साबित नहीं होगा। जल्द ही कब्जे हटाने के लिए नगर निगम की ओर से जिला प्रशासन को पत्र लिखा जाएगा और उसके सहयोग से एक साथ सभी सड़कों पर प्रभावी अभियान चलाकर कब्जेदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - अजीत कुमार सिंह, संयुक्त नगर आयुक्त
कुछ सड़कों पर पैचवर्क कराया जा रहा है। जो सड़कें छूट गई हैं, उन पर भी जल्द पैचवर्क कराया जाएगा। - संजय सिंह चौहान, मुख्य अभियंता नगर निगम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed