फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   There are no street lights in 10 km stretch of Bareilly-Nainital highway, traffic is in danger

Bareilly News: बरेली-नैनीताल हाईवे के 10 किमी हिस्से में स्ट्रीट लाइटें नहीं, आवागमन में खतरा

Thu, 20 Feb 2025 01:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 20 Feb 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
There are no street lights in 10 km stretch of Bareilly-Nainital highway, traffic is in danger
बरेली। नैनीताल हाईवे के दस किलोमीटर हिस्से में स्ट्रीट लाइटें नहीं हैं। रात में आवागमन के दौरान हादसे का खतरा रहता है। उद्योग बंधु की बैठक में उद्यमी कई बार इस मुद्दे को उठा चुके हैं। हर बार बताया जाता है कि एस्टीमेट यूपी स्टेट हाईवे अथाॅरिटी को भेजा जा चुका है। वित्तीय स्वीकृति मिलने पर काम शुरू होगा।
विज्ञापन

बरेली-नैनीताल हाईवे बिल्वा, भोजीपुरा, सेमीखेड़ा, रिछा, गुड़वारा, बहेड़ी बाइपास, मंदानपुर, डांडी अभयचंद और रिछा में आबादी क्षेत्र से गुजरता है। हाईवे से रोज दस हजार से अधिक वाहन गुजरते हैं। रात में तेज रफ्तार वाहन के सामने अचानक कोई जानवर आ जाए तो स्ट्रीट लाइटें नहीं होने की वजह से वह दूर से नहीं दिखता। ऐसे में हादसे का खतरा होता है। 23 जनवरी को आयोजित जिला उद्योग बंधु समिति की बैठक में राइस मिलर्स एसोसिएशन की ओर से नदीम अहमद ने यह मुद्दा उठाया था।
विज्ञापन

नदीम के मुताबिक, रिछा में स्ट्रीट लाइटें नहीं हैं। रेलवे क्रॉसिंग से रिछा स्टेशन तक स्ट्रीट लाइटें लगाने का आग्रह हाईवे की जिम्मेदारी संभाल रही निजी फर्म पीएनसी से किया गया था। बदले में सिर्फ आश्वासन ही मिला। वहीं, पीएनसी के स्थानीय अधिकारी ने जिला उद्योग बंधु समिति को भेजे लिखित जवाब में स्टेट हाईवे अथाॅरिटी को एस्टीमेट भेजे जाने की जानकारी दी है। इस पर सीडीओ ने पीएनसी के अधिकारियों से कहा कि वे अथाॅरिटी से बात कर एस्टीमेट के अनुरूप टेंडर प्रक्रिया शुरू कराएं, ताकि अंधेरा दूर हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन



यहां नहीं लगी हैं लाइटेंबिल्वा में 729, भोजपुरा में 1,466, सेमीखेड़ा में 1,500, रिछा में 760, गुड़वारा में 390, बहेड़ी बाइपास क्षेत्र में 4,840, मंदानपुर में 366, डांडी अभयचंद में 600 मीटर हिस्से में स्ट्रीट लाइटें नहीं लगी हैं।

बहेड़ी बाइपास पर अंधेरा... पालिका भी पीछे हटी
बहेड़ी। बहेड़ी में बाइपास पर लाइटें लगाई जानी थीं। नगर पालिका परिषद बहेड़ी ने छह महीने पहले इसकी तैयारी की थी, लेकिन बाद में पीछे हट गई। अब स्टेट हाईवे अथारिटी पर ही लाइटें लगाने का दारोमदार है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed