{"_id":"6861a973374ef71dba06f1bc","slug":"there-are-chances-of-rain-for-three-more-days-temperature-will-fall-bareilly-news-c-4-bly1015-671963-2025-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: तीन दिन और झमाझम के आसार, गिरेगा तापमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: तीन दिन और झमाझम के आसार, गिरेगा तापमान
विज्ञापन
बरेली। एक दिन पहले हावी हुआ मानसून रविवार को भी सक्रिय रहा। रुक-रुककर बारिश का सिलसिला जारी रहा शहर के कुछ इलाकों में तेज तो कही हल्की बारिश हुई।
मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी करते हुए तीन दिन तक गरज-चमक के साथ बारिश होने का अनुमान जताया है। लगातार हो रही बारिश से तापमान में भी कमी आई है। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है।
मौसम विशेषज्ञ अतुल सिंह ने बताया कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मानसून एक बार फिर से सक्रिय हो गया है।
सोमवार से बुधवार तक तेज बारिश होने का अनुमान है। बंगाल की खाड़ी में निम्न वायुदाब का क्षेत्र बनने के कारण पूरे प्रदेश में मानसून संबंधी गतिविधियां तेज होने की उम्मीद है। रविवार को अधिकतम तापमान 29.5 और न्यूनतम 24.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। संवाद