{"_id":"f103634712dd1210b5b4113faf612ed8","slug":"theif-hindi-news-4","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़ा बाजार में कपड़े की दुकान से दो लाख की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़ा बाजार में कपड़े की दुकान से दो लाख की चोरी
बरेली
Updated Sun, 19 Jul 2015 01:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। कड़ी चौकसी के बावजूद किला के बड़ा बाजार में चोरों ने कपड़े की दुकान के ताले तोड़ दिए। चोर दुकान से कीमती लहंगों समेत करीब दो लाख रुपये का सामान चोरी कर ले गए। सुबह घटना की जानकारी होने पर दुकान स्वामी ने घटना की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई है।
किला इलाके के जकाती मोहल्ला निवासी दीपक की बड़ा बाजार में कपड़े की दुकान है। शुक्रवार रात चोरों ने दुकान के ताले तोड़ दिए और उसमें रखे कीमती 45 लहंगे, चुन्नी और इन्वर्टर, बैट्री आदि चोरी कर ले गए। शनिवार सुबह तड़के चौकीदार ने दीपक को दुकान के ताले टूटे होने की सूचना दी। दीपक ने बताया कि चोर उनकी दुकान से करीब दो लाख रुपये का सामान चोरी कर ले गए हैं। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।