{"_id":"6ac1687c20f8bd5ae60f794f","slug":"theft-case-registered-against-a-guard-and-his-accomplice-in-faridpur-bareilly-news-c-188-1-sbly1013-103541-2026-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: फरीदपुर में गार्ड और उसके साथी पर चोरी की रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: फरीदपुर में गार्ड और उसके साथी पर चोरी की रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
फरीदपुर। फैक्टरी में कार्यरत गार्ड ने ही अपने साथी के साथ मिलकर चोरी की। सीसी फुटेज देखने के बाद मामले का खुलासा हुआ, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी गार्ड और उसके साथी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बरेली के प्रेमनगर थाना क्षेत्र के राजेंद्र नगर निवासी दीपांकर मिश्रा की ग्राम जेड़ में दिव्या इंटरप्राइजेज नाम से फैक्टरी है। दीपांकर ने बताया कि पिछले कुछ समय से उनकी फैक्टरी से ई-रिक्शा के स्पेयर पार्ट्स गायब हो रहे थे। शक होने पर जब उन्होंने सीसी कैमरे के फुटेज की जांच की, तो चोरी की पूरी वारदात सामने आ गई।
सीसीटीवी फुटेज में दिखा कि भुता के अठाइन निवासी गार्ड राजपाल रात के समय मेनलाइट का चेंजओवर गिरा देता था। अंधेरे का फायदा उठाकर अपने साथी मोहल्ला मिर्धान निवासी तालिब की मदद से स्पेयर पार्ट्स चुरा ले जाता था। चोरी का पता चलने पर जब फैक्टरी के स्टोर की जांच की गई, तो उसमें से 5 ई-रिक्शा टायर, 5 कंट्रोलर, 5 मोटर, 17 पीस वायरिंग सेट, स्टील साइड पिलर व दो वेडी कम थे।
विज्ञापन
सीओ संदीप सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच सब-इंस्पेक्टर को सौंपी गई है।