फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The young man who went into a coma after being beaten up died

Bareilly News: पिटाई के बाद कोमा में गए युवक की मौत

Mon, 08 Sep 2025 02:32 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 08 Sep 2025 02:32 AM IST
विज्ञापन
The young man who went into a coma after being beaten up died
बरेली। कोतवाली क्षेत्र के मठ की चौकी में सराफा दुकान के कर्मचारी नितिन कश्यप (25 वर्ष) ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। परिजनों का आरोप है कि गणेश प्रतिमा विसर्जन शोभायात्रा के बाद घर लौटते वक्त नितिन पर जानलेवा हमला किया गया था। पुलिस तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

मठ की चौकी निवासी यशोदा देवी ने कोतवाली में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में बताया कि दो सितंबर की रात गणेश प्रतिमा विसर्जन शोभायात्रा से लौटते वक्त उनके बेटे नितिन पर श्यामगंज निवासी राहुल, अंकित व दो अन्य ने लोहे की रॉड, लाठी-डंडे से हमला कर दिया। इससे नितिन को ब्रेन हेमरेज हो गया और फिर वह कोमा में चला गया।
विज्ञापन

निजी अस्पताल में इलाज के दौरान रविवार तड़के उसकी मौत हो गई। नितिन की बहन रितु कश्यप ने बताया कि घर के पास ही गली से गुजरते इन लड़कों ने नितिन को बेरहमी से पीटा था जो उसकी मौत का कारण बना। मामले में दोषियों पर कार्रवाई व गिरफ्तारी की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल अमित पांडेय ने बताया कि शोभायात्रा से लौटते वक्त दो गुटों में झगड़ा हुआ था। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट के आधार पर धाराएं भी बढ़ाई जाएंगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed