फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The womb of the earth is becoming barren due to chemical fertilizers.

Bareilly News: रसायनिक उर्वरकों से बंजर हो रही धरती की कोख

Sat, 11 Jul 2026 12:37 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sat, 11 Jul 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
The womb of the earth is becoming barren due to chemical fertilizers.
बरेली। अधिक उत्पादन की होड़ में रासायनिक उर्वरकों और कीटनाशकों के अंधाधुंध प्रयोग से मिट्टी अपनी उर्वरता खो रही है। कृषि विभाग की मृदा परीक्षण रिपोर्ट के अनुसार, बरेली मंडल के 90 फीसदी से अधिक खेतों में नाइट्रोजन और जीवांश कार्बन की भारी कमी पाई गई है। समय रहते मिट्टी की सेहत सुधारने के उपाय नहीं किए गए तो आने वाले वर्षों में उत्पादन घटने के साथ खेती की लागत भी बढ़ जाएगी।
विज्ञापन


मृदा परीक्षण रिपोर्ट के अनुसार, वित्त वर्ष 2025-26 के खरीफ सीजन में मंडल के चारों जिलों से 72,800 नमूने लेकर उनकी जांच की गई। इसमें बरेली, बदायूं और शाहजहांपुर से 21-21 हजार और पीलीभीत से 9,800 सैंपल लिए गए थे। इनमें नाइट्रोजन 280 किलो प्रति हेक्टेयर से अधिक होना चाहिए, लेकिन बदायूं के सभी 21,000, बरेली के 20,967, शाहजहांपुर के 20,996 और पीलीभीत के 9,795 नमूनों में यह बेहद कम मिला।
विज्ञापन

जीवांश कार्बन का मानक 0.50 प्रतिशत से अधिक का है, लेकिन शाहजहांपुर के 20,405, बदायूं के 19,766, बरेली के 19,398 और पीलीभीत के 7,959 नमूनों में यह कम पाया गया। फॉस्फोरस का मानक 10-25 किलो प्रति हेक्टेयर होना चाहिए, पर बदायूं के 14,507, शाहजहांपुर के 13,888, बरेली के 11,103 और पीलीभीत के 6,208 नमूनों में यह मध्यम स्तर पर मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

पोटाश का स्तर भी चिंताजनक
जांच में पोटाश का स्तर भी चिंताजनक पाया गया है। इसका मानक 120-280 किलो प्रति हेक्टेयर है, लेकिन शाहजहांपुर के 20,274, बरेली के 18,854, बदायूं के 11,028 और पीलीभीत के 7,948 नमूनों में स्थिति मध्यम दर्ज की गई। जांच में सल्फर का स्तर ठीक पाया गया। विभागीय अधिकारियों के अनुसार, पहले किसान गोबर की खाद, हरी खाद और फसल अवशेषों का अधिक उपयोग करते थे। इससे मिट्टी में जीवांश कार्बन की मात्रा संतुलित रहती थी। अब इनकी जगह रासायनिक उर्वरकों और कीटनाशकों ने ले ली है। इससे मिट्टी लगातार बंजर होने की ओर बढ़ रही है।


वर्जन
मंडल के चारों जिलों में अलग-अलग स्थानों के लिए गए 70 हजार से अधिक नमूनों की जांच की गई। इसमें रसायनिक खाद और कीटनाशकों के अत्यधिक उपयोग के कारण मिट्टी बंजर होने की ओर बढ़ रही है। इसे फिर उपजाऊ बनाने के लिए किसानों को फसल चक्र में बदलाव करना होगा और खेतों में जैविक खाद का उपयोग करना होगा। - नरेंद्रपाल, सहायक निदेशक, मृदा परीक्षण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed