फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The woman accused the bullies of taking away her son and trying to kill her

Bareilly News: महिला ने दबंगों पर बेटे को ले जाने व जान से मारने की कोशिश का लगाया आरोप

Wed, 30 Apr 2025 01:20 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 30 Apr 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
The woman accused the bullies of taking away her son and trying to kill her
नवाबगंज। महिला ने दबंगों पर बेटे को ले जाने एवं हत्या की कोशिश करने का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस उसे कोतवाली ले गई। इस मामले में युवक के मां ने आरोपियों के खिलाफ थाना नवाबगंज में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


नवाबगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला का आरोप है कि परिचित एक किशोरी 29 अप्रैल को उनके घर आकर बैठ गई और बताया कि उसके पिता जबरन उसकी शादी कराना चाहते हैं। वह अभी शादी करना नहीं चाहती है। इसी बीच किशोरी के पिता और गांव के कुछ दबंग लोग उसके घर में घुस आए और किशोरी और उसके बेटे को मारपीट करते हुए अपने घर ले जाकर बंधक बना दिया। महिला का आरोप है कि दबंगों ने उनके बेटे को मारने की कोशिश की। सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस दोनों को घर से निकाल कर कोतवाली ले आई। इस मामले में महिला ने शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed