फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The villages affected by the construction of the ring road will be re-measured.

Bareilly: रिंग रोड के निर्माण से प्रभावित गांवों में फिर होगी पैमाइश, एनएचएआई ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र

Mon, 23 Feb 2026 04:13 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Mon, 23 Feb 2026 04:13 PM IST
सार

बरेली में 29 किमी लंबी रिंग रोड का निर्माण होना है। इसके लिए भूमि अधिग्रहण हो चुका है। लेकिन कई भू-स्वामी दोबारा सीमांकन एवं पैमाइश की मांग कर रहे हैं। इस पर एनएचएआई ने जिला प्रशासन को पत्र लिखा है। 

विज्ञापन
The villages affected by the construction of the ring road will be re-measured.
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

बरेली में रिंग रोड के निर्माण के लिए जमीनों के अधिग्रहण को लेकर भू-स्वामियों की शिकायतें बढ़ गई हैं। वह दोबारा सीमांकन एवं पैमाइश की मांग कर रहे हैं। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने भी इसका संज्ञान लेते हुए संबंधित गांवों में ली गई भूमि की दोबारा पैमाइश के लिए जिला प्रशासन को पत्र लिखा है।
विज्ञापन


बरेली में 29 किमी लंबी रिंग रोड के निर्माण के लिए पांच गांवों की जमीन का अधिग्रहण हुआ है। इस संबंध में एनएचएआई की परियोजना क्रियान्वयन इकाई बरेली के कार्यालय में लगातार शिकायतें पहुंच रही हैं। परियोजना निदेशक (पीडी) नवरत्न ने इसका संज्ञान लेकर विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी को 12 फरवरी को पत्र लिखकर बताया है कि रिंग रोड के लिए सदर तहसील क्षेत्र के गांव बेहटी देह जागीर, बादशाहनगर, सरनिया, धारूपुर ठाकुरान और महेशपुर ठाकुरान में ली गई भूमि की पैमाइश के संबंध असमंजस है। इसीलिए भू-स्वामियों के गाटे से अधिग्रहीत की गई भूमि की स्थिति स्पष्ट किया जाना जरूरी हो गया है। इन गांवों में अधिग्रहीत जमीन के सीमांकन एवं सत्यापन के लिए राजस्व विभाग के कर्मियों को निर्देश जारी करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed