फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The university will be equipped with state-of-the-art facilities, will become a digital learning hub

Bareilly News: अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होगा विवि, बनेगा डिजिटल लर्निंग हब

Sun, 12 May 2024 05:44 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 12 May 2024 05:44 AM IST
विज्ञापन
The university will be equipped with state-of-the-art facilities, will become a digital learning hub
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय को केंद्र सरकार के प्रधानमंत्री उच्चतर शिक्षा अभियान (पीएम-उषा) कार्यक्रम के तहत 100 करोड़ रुपये का अनुदान देने के लिए चुना गया है। बजट से कौन-कौन से काम कराए जाएंगे विश्वविद्यालय ने इसकी विस्तृत कार्ययोजना तैयार की है।
विज्ञापन

इसमें विद्यार्थियों को रोजगारपरक शिक्षा देने को प्राथमिकता पर रखा गया है। आधुनिक लैब, खेल सुविधा और अन्य संसाधनों को बढ़ावा मिलेगा।विश्वविद्यालय में पीएम उषा के समन्वयक प्रो. संजय मिश्रा ने बताया कि विश्वविद्यालय का चयन फरवरी में हुआ था। उसके बाद से लगातार विश्वविद्यालय से जुड़ी जानकारियां केंद्र सरकार की ओर से मांगी जा रही हैं। जल्द पहली किस्त मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

बजट मिलने के बाद कौन-कौन से काम कराए जाने हैं, इसकी कार्ययोजना तैयार कर ली गई है। इससे विश्वविद्यालय को वैश्विक पटल पर पहचान बनाने में मदद मिलेगी। विद्यार्थियों को अनुसंधान करने के लिए आधुनिक उपकरण, लैब और खिलाड़ियों को बेहतर खेल सुविधा मिल सकेगी। 100 करोड़ रुपये के बजट में 31 करोड़ रुपये से बुनियादी ढांचे का निर्माण किया जाएगा, जिसमें ट्रांजिट छात्रावास, डिजिटल लर्निंग हब, इन्क्यबेटिंग पायलट सुविधा, साइबर और फॉरेंसिंक लैब, रिन्यूवल एनर्जी एंड इलेक्ट्रिकल व्हीकल लैब आदि शामिल होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

33 करोड़ रुपये से लैब में इस्तेमाल होने वाले उपकरण व नए उपकरण की खरीद, शिक्षकों की ओर से मांग पर उपकरण मुहैया कराए जाएंगे। वहीं, 19 करोड़ रुपये से सभी लैब का नवीनीकरण, छात्रावास, कक्षा आदि की मरम्मत की जाएगी। 17 करोड़ रुपये से प्रशिक्षण, प्रमाणपत्र कार्यक्रम, कौशल विकास, रोजगारपरक कार्यक्रम चलाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed