फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The thief who came to steal the judge's house revealed the secret of 25 murders

Bareilly News: जज के घर चोरी करने पहुंचे चोर ने खोला 25 हत्याओं का राज

Fri, 15 Sep 2023 02:22 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 15 Sep 2023 02:22 AM IST
विज्ञापन
The thief who came to steal the judge's house revealed the secret of 25 murders
बरेली। रंगालय एकेडमी ऑफ आर्ट एंड कल्चर सोसाइटी की ओर से आयोजित 15 दिवसीय थिएटर फेस्ट के पांचवे दिन लोक खुशहाली चैरिटेबल ट्रस्ट के सभागार में दिल्ली के नाट्य ग्रुप ''''गोल्डी सिंह स्टूडियो'''' ने नाटक ''''आधी रात के बाद'''' का मंचन किया।
विज्ञापन

नाटक में बिल्डर, पत्रकार, चोर और जज की कहानी को दिखाया गया। बिल्डर पुरानी बस्ती में तड़के तीन बजे आग लगवा देता है। 25 लोग जलकर मर जाते हैं। चोर उस बिल्डर के घर चोरी करने जाता है। वहां उसे बस्ती में आगजनी की साजिश का पता चलता है। पत्रकार के हाथ इसके सुबूत लग जाते हैं। बिल्डर उस पत्रकार को एक्सीडेंट मे मरवा देता है। संयोग से ये सुबूत चोर के हाथ लग जाते है। बाद में चोर एक जज के घर चोरी करने जाता है। वहां जज उसे पकड़ लेते हैं। चोर जज से कहता है कि मुझे इन सुबूतों के साथ गिरफ्तार करवाकर आगजनी के शिकार 25 लोगो को न्याय दिलवा दो।
विज्ञापन

जज पुलिस को बुलाकर पूरी घटना का पर्दाफाश कर देते हैं। नाटक का निर्देशन गोल्डी सिंह ने किया। अरुण नायर, तरुण भारद्वाज, गोल्डी सिंह मुख्य भूमिकाओं में रहे। इस मौके पर डॉ. विनोद पागरानी, डॉ. प्रमेंद्र माहेश्वरी, सुशील अग्रवाल, शैलेंद्र कुमार, शालिनी गुप्ता, सपना, सविता यादव, अजय गौतम, सचिन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed