फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The tenth site will be constructed at Rajpur Kala for Rs 24.36 lakh

Bareilly News: राजपुर कला में 24.36 लाख से दसवां स्थल का होगा निर्माण

Wed, 16 Jul 2025 01:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jul 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
The tenth site will be constructed at Rajpur Kala for Rs 24.36 lakh
अलीगंज।24 लाख 36 हजार रुपए की लागत लागत से अंत्येष्टि तथा दसवां स्थल का निर्माण होगा।
अलीगंज। मझगवां विकासखंड की ग्राम पंचायत राजपुर कला में 24 लाख 36 हजार रुपये की लागत से अंत्येष्टि व दसवां स्थल का निर्माण होगा। मझगवां ब्लॉक प्रमुख यशवंत सिंह ने पूर्व ब्लाॅक प्रमुख के पति रमेश गुप्ता के साथ शिलान्यास किया। सहायक विकास अधिकारी पंचायत अभय आर्य ने जानकारी देते हुए बताया कि राजपुर कला गांव की श्मशान भूमि स्थल पर ग्राम पंचायत स्तर से 24 लाख 36 हजार रुपये की लागत से इसका निर्माण कराया जाएगा। इसका शिलान्यास मंगलवार को ब्लॉक प्रमुख यशवंत सिंह ने किया। इस दौरान पूर्व ब्लाक प्रमुख पति रमेश चंद गुप्ता, अतुल कुमार गुप्ता, प्रवीन सक्सेना, ग्राम सचिव रूपराम, राम बहादुर वर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

--
दनिया नदी पर पुल का निर्माण शुरू

भोजीपुरा। ब्लाॅक क्षेत्र के गांव खितौसा में दनिया नदी पर पुल का निर्माण शुरू हो गया है। ग्रामीणों ने बताया कि शिव मंदिर तक कांवड़ियों को जाने के लिए दनिया नदी को पार करना होता था। अब क्षेत्र पंचायत निधि ब्लाॅक प्रमुख योगेश पटेल ने छोटे पुल का निर्माण शुरू करा दिया है। अब कांवड़िये पुल से होकर शिव मंदिर तक आसानी से पहुंच सकेंगे। गांव खितौसा के ग्रामीणों की लंबे समय से छोटे पुल की मांग थी। पूर्व प्रधान शंकर लाल गंगवार ने बताया कि ग्रामीणों ने ब्लाॅक प्रमुख योगेश पटेल से क्षेत्र पंचायत निधि से नदी की पुलिया बनवाए जाने की मांग की थी। क्षेत्र पंचायत की बैठक में ब्लाॅक प्रमुख ने प्रस्ताव पारित करवाने के बाद पुल निर्माण शुरू करवा दिया।
विज्ञापन

मंगलवार को ब्लाॅक प्रमुख ने निर्माणाधीन पुल का निरीक्षण किया। ब्लाॅक प्रमुख ने बताया कि दस दिन में पुल सुचारु रूप से शुरू हो जाएगा। अब शिव भक्तों व लोगों को नदी पार करने में परेशानी नहीं होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed