फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The temperature will rise for four more days and then there are chances of rain

Bareilly News: चार दिन और तपेगा पारा फिर बारिश के आसार

Wed, 21 May 2025 02:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 21 May 2025 02:45 AM IST
विज्ञापन
The temperature will rise for four more days and then there are chances of rain
बरेली। आंधी-बारिश के पूर्वानुमान के बीच मौसम हर दिन करवट बदल रहा है। हल्के बादल मंडराने के बावजूद पारा में बढ़त जारी है। हालांकि, मौसम विभाग ने चार दिन और तपिश के बाद फिर बारिश का अनुमान जताया है।
विज्ञापन

मंगलवार को सुबह से शाम तक तेज धूप रही और पारा में एक डिग्री बढ़त हुई। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञ अतुल कुमार के मुताबिक, पुरवा हवा से नमी का स्तर कम हो रहा है। जिससे बादल मंडराने पर भी गर्मी सता रही है। फिलहाल जिले में लू का अलर्ट अब नहीं है।
विज्ञापन

चार दिन बाद आंशिक पश्चिमी विक्षोभ प्रवेश करने के बाद तेज हवा चलेगी और अनुकूल माहौल बनने पर बारिश के आसार हैं। मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 38.3 डिग्री और न्यूनतम सामान्य से दो डिग्री अधिक 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। नमी का स्तर 46 फीसदी रहा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

--
मौसम इनपुट
38.3
26.2
धूप निकलेगी। धूल भरी तेज हवा चलेगी। हल्के बादल छाएंगे।
सूर्योदय 5:19
सूर्यास्त 6:59
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed