फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The team will check the quality of the food and drink stalls for the Kanwariyas

Bareilly News: कांवड़ियों के खाने-पीने को लगे स्टॉल पर गुणवत्ता परखेगी टीम

Wed, 09 Jul 2025 01:55 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jul 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
The team will check the quality of the food and drink stalls for the Kanwariyas
बरेली। कांवड़ यात्रा के संबंध में मंगलवार को डीएम-एसएसपी ने तैयारियों और समस्याओं की समीक्षा की। जीआईसी ऑडिटोरियम में हुई बैठक में थानावार जत्थेदारों से उनकी समस्याएं जानी गईं। शिवभक्तों के खानपान का सामान गुणवत्तापूर्ण रखने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन

डीएम अविनाश सिंह ने कहा कि जोगी नवादा में गंगा-जमुनी तहजीब का बेहतर उदाहरण पेश किया गया है। ऐसा ही माहौल पूरे जिले में बनाया जाए। कहा कि जिले के सात प्रमुख शिव मंदिरों पर नोडल अधिकारी तैनात रहेंगे। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने डीएम को बताया कि कांवड़ रूट पर खान-पान की दुकानों पर क्यूआर कोड लगाए गए हैं। रेट लिस्ट भी लगेगी। जांच के लिए पांच टीमें लगाई गई हैं।
विज्ञापन

पीडब्लूडी अभियंता ने बताया कि कांवड़ मार्ग पर मरम्मत कार्य चल रहा है। सीएमओ से स्वास्थ्य शिविर लगाने को कहा गय। एसएसपी अनुराग आर्य ने कहा कि जत्थेदार निकलते समय संबंधित थाने को जरूर सूचित करें। डीजे पर ऐसा गाना न बजाएं, जिससे किसी की भावना को ठेस पहुंचे। समस्या हो तो 9917020009 और 0581-2990450 पर कॉल कर बता सकते हैं। नगर आयुक्त ने कहा कि भंडारों के आयोजक रोड पर कूड़ा न फैलाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed