फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The team reached the police station to practice yoga, the policemen did not come out of the room.

Bareilly News: योगाभ्यास कराने थाने पहुंची टीम, कमरे से बाहर नहीं निकले पुलिसकर्मी

Fri, 21 Jun 2024 06:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jun 2024 06:30 AM IST
विज्ञापन
The team reached the police station to practice yoga, the policemen did not come out of the room.
बिशारतगंज। देश भर में एक ओर जहां 21 जून को होने वाले योग दिवस को लेकर जोरदार तैयारियां चल रही हैं। वहीं, बृहस्पतिवार सुबह 6 बजे पुलिस कर्मियों को योगाभ्यास कराने थाने पहुंचे योगाचार्यों की टीम एक घंटे तक इंतजार करती रही, लेकिन प्रभारी निरीक्षक सहित कोई पुलिस कर्मी कमरों से बाहर नहीं निकाला, तब टीम वापस लौट गई।
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम के अंतर्गत बृहस्पतिवार को थाना प्रांगण में योगाभ्यास का कार्यक्रम तय किया गया था। राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय कन्धरपुर के प्रभारी फार्मासिस्ट संजीव कुमार शर्मा अपनी योग प्रशिक्षक टीम के अभिषेक पाठक एवं कुमारी प्रियंका के साथ तय समय पर सुबह 6 बजे थाना प्रांगण पहुंच गए। थाना प्रभारी दीप चंद्र को मोबाइल पर कॉल की। उन्होंने फोन काट दिया। बाद में उनका फोन स्विच ऑफ हो गया। कोई पुलिस कर्मी भी अपने कमरे से बाहर नहीं निकला। करीब एक घंटे के इंतजार के बाद टीम वापस लौट गई। बाद में कंधरापुर गांव में योगाभ्यास कार्यक्रम कराया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed