फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The team celebrated Sunday , ripping into the dreaded dogs innocent

टीम ने संडे मनाया, खूंखार कुत्तों ने मासूम को नोच दिया

Mon, 25 Apr 2016 01:42 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली Updated Mon, 25 Apr 2016 01:42 AM IST
विज्ञापन
खूंखार कुत्तों को पकड़ने के लिए चलाया जा रहा प्रशासन का अभियान रविवार को फुस्स हो गया। टीम के सदस्यों ने संडे मनाया। न तो कोई गांवों में गया न ही मीट कारोबारियों के खिलाफ अभियान चलाया। जबकि सुबह ही बंजरिया गांव में खूंखार कुत्तों ने एक बच्चे पर हमला कर नोच दिया। बरेली के प्राइवेट अस्पताल में उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। 
विज्ञापन

डीएम के लगातार अभियान चलाने के आदेश का रविवार को पालन नहीं हुआ। शनिवार को पीलीभीत और मुरादाबाद से कुत्तो को पकड़ने की एक्सपर्ट टीम आने का दावा किया गया था। रविवार को ऐसा कुछ नहीं हुआ। जबकि सुबह आठ बजे ही बंजरिया गांव में चार साल के मासूम पर हमले की सूचना आ गई थी। गेंदन लाल का बेटा श्रवण खेत पर गया था। इस बीच खूंखार कुत्तों ने घेरकर उस पर हमला कर दिया। 12 से ज्यादा कुत्ते उसे खींचकर गन्ने के खेत में ले जा रहे थे। वहां मौजूद मजदूरों ने किसी तरह कुत्तों को भगाया। श्रवण को सीएचसी लाया गया। जहां से बरेली के लिए रेफर कर दिया गया। 
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि इस घटना के बाद वे टीम का इंतजार करते रहे लेकिन कोई नहीं आया। उधर, छापेमारी के डर से मीट विक्रेताओं ने दिनभर दुकानें बंद रखीं। बताया जा रहा है कि पालिका ने टेंडर निकाले हैं। लेकिन 26 अप्रैल के आसपास किसी टीम से डील होगी तभी काम शुरू हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


नेता जी का डबल गेम
बगैर लाइसेंस वाले मीट कारोबारियों पर कार्रवाई न होने पर लोग नाराज हैं। उन्होंने इसके लिए सत्ता पक्ष से जुड़े एक नेता को जिम्मेदार ठहराया है। उनका कहना है कि अब तक सिर्फ चार विक्रेताओं पर ही मुकदमा कायम कराया गया है जबकि रात में कई घरों में अब भी अवैध स्लाटर हाउस चल रहे हैं। नेता जी मांस के अवशेष फेंकने वालों पर कार्रवाई की बात भी कर रहे हैं और अंदरखाने प्रशासन पर मीट विक्रेताओं के खिलाफ छापेमारी बंद करने का दबाव डाला जा रहा है। हालांकि प्रशासन ने नेता जी की इस मांग पर हाथ खडे़ कर दिये हैं।

ईओ साहब छुट्टी पर निकल लिए 
सकलैनी नगर मोहल्ले में मासूम आमिर की मौत के बाद जैसे ही मीट की बगैर लाइसेंसी दुकानों का मामला उठा तो नगर पालिका के ईओ आरआर अंब्रेश मेडिकल छुट्टी पर चले गए। अब पालिका की टीम भी मीट विक्रेताओं पर हाथ डालने से कतरा रही है।


टीम रविवार को गांव गई या नहीं इसकी जानकारी नहीं है। सोमवार को टीम प्रभारियों से जवाब तलब किया जाएगा। मीट विक्रेता ये सुनश्चित कर लें बगैर लाइसेंस के किसी को मीट की दुकानें नहीं चलाने दी जाएगी। अब प्रशासन की एक टीम रोजाना मीट विक्रेताओं की दुकानों पर चेकिंग करेगी। 
-पारस नाथ मौर्या, एसडीएम 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed