फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The student should tell anything, Bilal will not come out of the bars at the moment

छात्रा कुछ भी बयान दे, फिलहाल सलाखों से बाहर नहीं आएगा बिलाल

Sun, 25 Oct 2020 02:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2020 02:07 AM IST
विज्ञापन
The student should tell anything, Bilal will not come out of the bars at the moment
जेल जाता बिलाल। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

चोरी की रकम बरामद होने और फर्जी आधार कार्ड से बढ़ेंगी मुश्किलें

विज्ञापन
बरेली। बेशक छात्रा ने खुद के अपहरण के आरोपी अपने प्रेमी बिलाल को अपहरण की धाराओं से बचा लिया हो लेकिन चोरी और धोखाधड़ी में उसे सलाखों से आजाद कराना उसके लिए आसान नहीं होगा। छात्रा कोर्ट में यदि बिलाल के पक्ष में भी बयान देती है तो भी फिलहाल बिलाल को जेल से रिहाई मिलने की उम्मीद कम ही है।
फरारी के बाद छात्रा से अपने पक्ष में वीडियो बयान जारी कराने से लेकर अस्पताल में उससे मेडिकल परीक्षण को इंकार कराने तक बिलाल ने कानूनी दांव पेंच का खूब इस्तेमाल किया। लेकिन बिलाल की रिहाई अब महज छात्रा के बयानों पर निर्भर नहीं रह गई। पुलिस ने बिलाल के पास से चोरी के तीन लाख 20 हजार रुपये की बरामदगी दिखाई है। इसके अलावा उसके पास से फर्जी आधार कार्ड भी मिला है। मेडिकल में अगर छात्रा नाबालिग निकलती है तो बिलाल के खिलाफ अपहरण की धारा 364 और बढ़ जाएगी। अगर छात्रा उसके पक्ष में भी बयान दे देती है तो भी बिलाल जेल से नहीं छूट पाएगा। चोरी के मामले में बरामदगी होने की वजह से उसे आसानी से जमानत मिलना मुश्किल है। कूटरचित दस्तावेज तैयार करने का मामला भी उस पर भारी पड़ेगा।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में बोली छात्रा- अपनी मर्जी से गई थी

बरेली। बरामदगी के बाद से छात्रा पुलिस व परिवार वालों की बात सुनने को तैयार नहीं है। बात - बात पर वह भड़क जाती है। शुक्रवार को जब परिजनों को इस बात का आभास हुआ था कि बेटी बरामद हो गई है तो उन्होंने कहा था कि महज एक घंटे के लिए छात्रा को उसकी मां या बहन से मिलवा दिया जाए। इसके बाद वह छात्रा को कहीं भी पेश करें। पुलिस ने शनिवार को छात्रा से पूछा कि वह अपने घर वालों से मिलना चाहेगी तब उसने साफ मना कर दिया। हाल यह था कि छात्रा मां-बाप, बहन किसी से भी मिलने को राजी नहीं थी। इसके बाद उसकी बुआ को भेजा गया, लेकिन उनसे भी मुलाकात नहीं हुई। इधर छात्रा के पिता ने कहा कि किसी भी पुलिस अधिकारी या थानेदार ने उन्हें छात्रा की बरामदगी के बारे में नहीं बताया। पता चलने पर वह खुद किला थाने गए थे। इसके बाद एसएसपी के यहां गए लेकिन वह भी नहीं मिले। इधर विवेचक दरोगा अजय शुक्ला ने छात्रा के बयान दर्ज कर पहला पर्चा काटा। इसके बाद उसने परिजनों के साथ जाने से मना कर दिया। पुलिस को दिए बयानों में छात्रा ने कहा कि वह अपनी मर्जी से बिलाल के साथ गई थी। पुलिस का कहना है कि छात्रा का मेडिकल होना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed