फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The sponsor did not get it, instead of 10, 5 lakhs, the prize money

प्रायोजक न मिला तो 10 के बजाय 5 लाख कर दी प्राइज मनी

Wed, 20 Dec 2017 02:05 AM IST
बरेली।
बरेली। Updated Wed, 20 Dec 2017 02:05 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
इंडियन सीनियर मेजर रैंकिंग बैडमिंटन प्रतियोगिता में इस बार प्राइज मनी आधी कर दी गई है। दो साल से प्राइज मनी दस लाख रुपये थी, लेकिन इस बार प्रायोजक न मिलने पर इसे घटाकर पांच लाख रुपये कर दिया हैै। प्रतियोगिता 15 से 20 जनवरी, 2018 तक डोरीलाल अग्रवाल स्पोर्ट्स स्टेडियम में होगी। 
डिस्ट्रिक्ट बैडमिंटन एसोसिएशन बरेली की ओर से आयोजित प्रतियोगिता का क्वालीफाइंग राउंड 15 और 16 जनवरी को होगा। बैडमिंटन संघ के सचिव अनिल मेहरोत्रा ने बताया कि करीब 550 नेशनल रैंकिंग के सीनियर और जूनियर शटलर इसमें भाग लेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के लिए स्टेट एसोसिएशन ऑनलाइन एंट्री बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया को भेजेगी। इसमें पुरुष शटलर में समीर वर्मा, दानियल फरीद, प्रतुल जोशी, नीरज वशिष्ठ, शुभम प्रजापति और महिला शटलर में ऋतुविका शिवानी, रेशमा, कार्थिक, सैली राने, नेहा पंडित खेलेंगी। वर्ष 1978 में शुरू की गई प्रतियोगिता में भारत के पूर्व प्रमुख शटलर दिनेश खन्ना, सतीश भाटिया, प्रकाश पादुकोण, सैयद मोदी, गोपीचंद, विमल कुमार, अपर्णा पोपट आदि खिलाड़ी भाग ले चुके हैं। अध्यक्ष अनिल बाजपेयी ने बताया कि 51 हजार रुपये प्राइज मनी से प्रतियोगिता शुरू की गई थी। इसके बाद 2014 तक पांच लाख रुपये और फिर 10 लाख रुपये प्राइज मनी दी गई। इस बार फिर पांच लाख रुपये कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बरेली के ये शटलर खेलेंगे 
प्रतियोगिता में बरेली से अरसलान नकवी, सारा नकवी, दीपक मिश्रा, शुभम आनंद, देेवेंद्र थापा, विशाल पचनंदा, दीपक शर्मा, जुनैद अंसारी, दीपक धवन भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed