फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The sound of Kathak guru Jitendra's ghungroos stopped on the music of life

Bareilly News: जिंदगी की साज पर थम गई कथक गुरु जितेंद्र के घुंघरुओं की आवाज

Fri, 24 Feb 2023 02:13 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Fri, 24 Feb 2023 02:13 AM IST
विज्ञापन
The sound of Kathak guru Jitendra's ghungroos stopped on the music of life
बरेली। विश्व प्रसिद्ध कथक गुरु जितेंद्र महाराज के घुंघरुओं की आवाज थम गई। 18 फरवरी को दिल्ली में उनका निधन हो गया। करीब 77 वर्ष के नृत्याचार्य का दिल्ली में इलाज चल रहा था। केंद्रीय संगीत नाटक अकादमी सहित अनेक सम्मानों से सम्मानित जितेंद्र महाराज शहर के भूड़ मोहल्ले के रहने वाले थे। काफी वर्षों से वह दिल्ली में ही रह रहे थे। वह शास्त्रीय संगीत के बनारस घराने के कृष्ण कुमार महाराज के शिष्य थे।लगभग तीन साल पहले वह बरेली में एसआरएमएस रिद्धिमा थिएटर के उद्घाटन पर आए थे।
विज्ञापन

जितेंद्र महाराज के परिवार के अनेक सदस्य आज भी बरेली में रह रहे हैं। दिल्ली में कथक सिखाने के लिए उन्हें एक संस्थान की भी स्थापना की। उनकी शिष्याओं में नलिनी-कमलनी ने पूरी दुनिया में नाम कमाया। दोनों उनकी विरासत को आगे बढ़ा रही हैं। बरेली सहित तमाम स्थानों पर वह अपने गुरु के साथ मंचों पर प्रस्तुतियां देतीं रहीं है।
विज्ञापन

खानकाह नियाजिया की महफिल में प्रस्तुति देने आते थे महराज
गुरु जितेंद्र महाराज का विश्व प्रसिद्ध सूफी स्थल खानकाह नियाजिया से खास नाता रहा है। उन्होंने नियाजिया बाग में लगभग 25 साल पहले तक होने वाली शास्त्रीय संगीत की महफिल में अपनी प्रस्तुतियां दीं थीं। खानकाह प्रबंधक शब्बू मियां नियाजी ने बताया कि जितेंद्र महाराज का खानकाह से आत्मीय लगाव था। उनकी खानकाह के बुजुर्गों से अकीदत रही है। वह जब भी बरेली आते खानकाह में हाजिरी देने जरूर आते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनका जाना खल गया...बरेली की शान थे कथक गुरु
प्रसिद्ध गजल गायक खुर्शीद अली खान ने कहा कि बताया कि गुरु जितेंद्र महाराज के बरेली आने पर उनसे मुलाकात होती थी। उनका यूं जाना खल गया। उनके परिवार के लोगों से नाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed