{"_id":"67e70dfc3fc03a201f0973f9","slug":"the-snakes-that-bite-mother-india-will-not-be-worshipped-bareilly-news-c-4-lko1064-608482-2025-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: .....भारत मां को डसने वाले नाग न पूजे जाएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: .....भारत मां को डसने वाले नाग न पूजे जाएंगे
विज्ञापन
बरेली। तीन दिवसीय सनातनी मेले के दूसरे दिन की शाम कवियित्री अनामिका अंबर जैन के नाम रही। सनातन को समर्पित कविताओं से अनामिका अंबर जैन ने श्रोताओं में जोश भर दिया। श्रोताओं से भरे पंडाल में जयश्री राम के नारे भी गूंजे। लोगों ने स्वाभिमान और सम्मान के साथ आगे बढ़ने व हिंदू राष्ट्र का संकल्प लिया। अनामिका अंबर जैन ने रचनाएं कुछ यूं पढ़ी.. इतिहासों का स्वर बदलेगा, स्वाभिमान का गायक होगा। राष्ट्रप्रेम की श्रद्धाओं का वो ही प्रथम विनायक होगा। भारत मां को डसने वाले नाग न पूजे जाएंगे। भारत मां का बेटा ही अब, भारत का जननायक होगा।
सनातन संस्कृति चेतना ट्रस्ट की ओर से बरेली क्लब परिसर में आयोजित कवि सम्मेलन में सौरभ जैन सुमन क्रांतिवीर ने हिंदुत्व का राग छेड़ा। बोले- काई के हरे-हरे दाग धो रहा है। देश मेरा एक बार फिर भगवा हो रहा है। इस मौके पर ओज कवि गौरव चौहान भी छाए रहे। उन्होंने सपा सांसद रामजीलाल सुमन पर तंज कसा। बोले- नहीं पता था राजनीतिक तुम धंधा कर बैठोगे। फिर सनातन का मर्म समझाया। बोले- जगत कल्याण के पथ पर सदा सत्कर्म करने वाले हैं। हम जग में जीवन में शाश्वत मर्म वाले हैं।
युवा कवियित्री उन्नति भारद्वाज ने योगी सरकार को सराहा। बोलीं- यूपी है भयमुक्त हमारा। आज सुरक्षित नारी है बुलडोजर बाबा के राज में। अवध-बनारस जीत लिया। अब मथुरा की तैयारी है। ओज कवि दिव्यांश ने बेटियों को अन्याय के खिलाफ संघर्ष के लिए कविताओं से प्रेरित किया। भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह, महापौर उमेश गौतम ने कवियों को सम्मानित किया। आईजी डॉ. राकेश सिंह, डॉ. विमल भारद्वाज भी पहुंचे। सनातन संस्कृति चेतना ट्रस्ट की ओर से भावेश अग्रवाल, रोहित जिंदल, आशु अग्रवाल, अमित भारद्वाज, मनोज दीक्षित, अनुपम खंडेलवाल, सुबोध गुप्ता, मुकेश जैन, रोहित गुप्ता, माधव अग्रवाल, राहुल गुप्ता, प्रवेश उपाध्याय आदि ने आयोजन को सफल बनाया। ब्यूरो
विज्ञापन
-- -- -- -- -
माधवाज बैंड की प्रस्तुति आज, महाकुंभ के जल का होगा वितरण
सनातन संस्कृति चेतना ट्रस्ट की ओर से हिंदू नववर्ष के आगमन पर आयोजित मेले में शनिवार को कई आकर्षण होंगे। सांयकालीन सत्र का शुभारंभ शाम सात बजे झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार करेंगे। माधवाज बैंड अपनी प्रस्तुति से धमाल मचाएगा। पुलिस के सहयोग से महाकुंभ से आए गंगाजल का वितरण किया जाएगा। यह जानकारी ट्रस्ट के संस्थापक सचिव मनोज दीक्षित और रमेश जैन ने दी। ब्यूरो