Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The SIT will make Girdhari spill the beans.

Bareilly News: गिरधारी से राज उगलवाएगी एसआईटी

Wed, 18 Nov 2026 02:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2026 02:48 AM IST
विज्ञापन
The SIT will make Girdhari spill the beans.
देहरादून। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य प्रकरण में पुलिस गिरधारी लाल साहू से पूछताछ के लिए तीन दिन की पीसीआर लेने की तैयारी में है। रिमांड मिलने पर एसआईटी आरोपी से कंपनियों के दस्तावेजों में छेड़छाड़, फर्जी हस्ताक्षरों और निदेशक पद से हटाने की पूरी प्रक्रिया के बारे में पूछताछ करेगी। साथ ही मंत्री रेखा आर्य की ओर से लगाए गए अन्य आरोपों पर जवाब तलाशे जाएंगे।
विज्ञापन

रेखा आर्य ने 15 अक्तूबर को कैंट थाने में पति गिरधारी लाल साहू के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसमें मारपीट, धोखाधड़ी, धमकी, जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल और फर्जी दस्तावेज तैयार कर चार कंपनियों के निदेशक पद से हटाने समेत कई आरोप लगाए गए थे। मामले की जांच के लिए एसएसपी ने एसपी देहात जया बलोनी के नेतृत्व में एसआईटी गठित की थी। जांच के दौरान पांच कंपनियों से संबंधित कुछ दस्तावेजों की फोटोकॉपी भी मिली। मूल दस्तावेज की तलाश हो रही है।
विज्ञापन

लंबे समय तक फरार रहने के बाद एसआईटी ने छह नवंबर को गिरधारी लाल साहू को झांसी से गिरफ्तार किया था। उसके भतीजे सतेंद्र राठौर को बरेली से पकड़ा गया था।
एसआईटी कंपनियों के आयकर रिटर्न और वित्तीय लेनदेन से जुड़े दस्तावेज भी खंगाल रही है। वहीं, वायरल ऑडियो की सत्यता जांचने के लिए गिरधारी के वॉयस सैंपल लेने की प्रक्रिया भी शुरू की गई है। पुलिस अब रिमांड पर पूछताछ के जरिये दस्तावेजों में कथित हेरफेर की कड़ियां जोड़ने और इसमें शामिल अन्य लोगों की भूमिका स्पष्ट करने की तैयारी में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि फिलहाल टीम गिरधारी की पुलिस कस्टडी रिमांड लेने की तैयारी कर रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed