{"_id":"68cf115e8944afba4c03c752","slug":"the-shooters-visited-the-amer-fort-before-the-shooting-bareilly-news-c-4-vns1074-730419-2025-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: गोलीकांड से पहले शूटरों ने घूमा आमेर का किला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: गोलीकांड से पहले शूटरों ने घूमा आमेर का किला
विज्ञापन
छह दिन पहले रेकी करने आए थे शूटर, फिर राजस्थान जाकर की मस्ती
बरेली। अभिनेत्री दिशा पाटनी के घर फायरिंग से पहले शूटरों ने गैंग से मिले रुपयों से जमकर मस्ती की। उन्होंने छह दिन पहले ही बरेली में आकर रेकी की, फिर जयपुर घूमने चले गए। वहां उन्होंने आमेर का किला भी घूमा।
पुलिस को दिल्ली व बरेली में गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ व जांच में पता लगा है कि बरेली में अभिनेत्री के घर फायरिंग करने के आरोपी पांचों शूटर छह सितंबर को पहली बार शहर आए थे। यहां जंक्शन रोड के एक होटल में खाना खाकर वे सो गए। सात सितंबर की सुबह जागे और अभिनेत्री के घर व आसपास के रास्तों की रेकी की।
पुलिस के मुताबिक सात सितंबर की रात वे फिर एक होटल में ठहरे और आठ को पांचों आरोपी टैक्सी लेकर राजस्थान निकल गए। वहां उन्होंने जयपुर में आमेर का किला घूमा। जयपुर की कुछ और लोकेशन भी देखीं। जांच में पता लगा है कि जयपुर के होटल में ठहरने व किले में प्रवेश के लिए टिकट लेने में आरोपियों ने अपनी सही आईडी इस्तेमाल की थी। अधिकारियों का मानना है कि इन्होंने योजना बना रखी थी कि घटना के बाद अगर वह पकड़ भी जाएं तो जयपुर यात्रा के बहाने कानूनी बचाव कर सकें। पुलिस के मुताबिक नौ सितंबर की रात ये लोग राजस्थान से बस से दिल्ली पहुंचे और अलग-अलग जगह उतर गए। वे फिर व्हाट्सएप कॉल पर जुड़े और दस सितंबर को दोबारा बरेली आ गए। ब्यूरो
विज्ञापन
चौपुला पुल पर भी तैनात होगी गारद
गोदारा की आईडी से दोबारा धमकी आने के बाद पुलिस व खुफिया एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। पाटनी परिवार को एसएसपी ने गनर व गारद पहले ही मुहैया करा दिया था। अब चौपुला पुल पर भी गारद लगाने की तैयारी है। अधिकारियों का मानना है कि पुल से भी रेकी की जा सकती है, इसलिए पाटनी की गली के सामने पुल के संबंधित प्वाॅइंट पर पुलिस निगरानी बढ़ाएगी।
कूटरचित दस्तावेज की धारा बढ़ेगी
स्थानीय होटलों में आरोपियों ने आधार को एडिट करके फर्जी दस्तावेज लगाए थे। इसलिए उनके खिलाफ कोतवाली में दर्ज मुकदमे में अब पुलिस कूटरचित दस्तावेज तैयार कराने की धारा जोड़ेगी। कोतवाल अमित पांडेय ने इसकी पुष्टि की।