{"_id":"6afcc4d8029bb4874b0a86df","slug":"the-shahzad-bhatti-gang-spreads-terror-by-targeting-police-personnel-bareilly-news-c-4-bly1015-1009484-2026-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: शहजाद भट्टी गैंग पुलिसकर्मियों को निशाना बनाकर फैलाता है दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: शहजाद भट्टी गैंग पुलिसकर्मियों को निशाना बनाकर फैलाता है दहशत
विज्ञापन
बरेली। पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई से जुड़े शहजाद भट्टी और अजमल गुर्जर जैसे मॉड्यूल भारतीय युवाओं को अत्याधुनिक हथियार देकर पंजाब और उत्तर प्रदेश में दहशत फैलाने का काम कर रहे हैं। ये मॉड्यूल पुलिसकर्मियों पर हमले और उनकी हत्या जैसी घटनाओं में शामिल हैं। फुस्स हो चुकी खालिस्तान मूवमेंट को फिर से हवा देने के लिए सिख युवकों का सहारा लिया जा रहा है।
उत्तर प्रदेश के संपन्न सिख काश्तकारों के बच्चों के साथ-साथ मुस्लिम और अनुसूचित वर्ग के युवाओं को भी हथियारों की चकाचौंध से प्रभावित किया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार, बरेली पुलिस ने जिस गिरोह का खुलासा किया है, उनमें शामिल युवाओं को भी ऐसी गतिविधियों में फंसाने की योजना थी। गृह मंत्रालय ने शहजाद के संगठन एसबीए को प्रतिबंधित कर दिया है।
शहजाद भट्टी पाकिस्तान का कुख्यात गैंगस्टर है जो अब आईएसआई के इशारे पर भारत में स्लीपिंग सेल का नेटवर्क तैयार कर रहा है। वह ड्रोन के जरिये सीमा पार से हथियारों की तस्करी कर युवाओं तक पहुंचता है और पुलिस पर हमले कराता है। शहजाद पहले जालंधर, अंबाला और सिरसा में हमले करा चुका है।
विज्ञापन
सिरसा में महिला थाने के बाहर भी ग्रेनेड से हमला कराया था। अंबाला के बलदेव नगर पुलिस स्टेशन के बाहर भी शहजाद ने कार ब्लास्ट कराया था। इस मामले में एनआईए शहजाद के खिलाफ चार्जशीट लगा चुकी है। शहजाद सोशल मीडिया के जरिये रामपुर, बरेली और पीलीभीत के सिख युवाओं को खालिस्तान के नाम पर बरगला रहा था।
अजमल गुर्जर ने इंस्टाग्राम के जरिये बहेड़ी निवासी सुखराज से हथियार उपलब्ध कराने की बात की थी। अंदेशा है कि इन हथियारों से पुलिस और थानों को निशाना बनाकर दहशत फैलाने की योजना थी। शहजाद पहले पुलिस और थानों को निशाना बना चुका है। इस कारण गृह मंत्रालय ने उसके संगठन एसबीए को प्रतिबंधित कर दिया है।