फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   the robers atteck city to villege

शहर से देहात तक लुटेरों को राज

Thu, 22 Oct 2015 02:11 AM IST
बरेली
बरेली Updated Thu, 22 Oct 2015 02:11 AM IST
विज्ञापन
the robers atteck city to villege
बिथरीचैनपुर में चार घरों में डाका
विज्ञापन

सैदपुर कुर्मियान गांव में घुसे बदमाश, विरोध करने पर फायरिंग
एक लाख 35 हजार की नगदी, 10 तोले सोना और आधा किलो चांदी ले गए

अमर उजाला ब्यूरो
बिथरी चैनपुर। सैदूपुर कुर्मियान गांव में चार किसानों के घर धावा बोलकर बदमाश लाखों का माल लूट ले गए। विरोध करने पर फायरिंग भी की गई। पुलिस मौके पर पहुंची मगर रिपोर्ट दर्ज नहीं की।

 वारदात मंगलवार रात करीब साढ़े ग्यारह बजे की है। करीब दस बदमाश असलहों के साथ अलताफ हुसैन के घर में घुस गए। सबसे पहले अलताफ, उनकी पत्नी आशा, बेटे और छोटे भाई समशुल हसन को बंधक बनाकर कमरे में डाल दिया। इसके बाद अलमारी का ताला तोड़कर 75000 रुपये की नगदी, सोने के कुंडल, टीला गले की पट्टी, अंगूठी, पाजेब समेट लिए। भाई समशुल के घर से 35 हजार रुपये, सोने का हार, तीन सोने के झूमर, टीका, दो जोड़ी अंगूठी, पाजेब और सोने के कुंडल भी लूट लिए। इसके बाद आठ बदमाश मुबारिक हुसैन के घर में घुसे। वहां भी मुबारिक, उनकी पत्नी रफीकन, बेटे तबारिक और तारिक को बंधक बनाकर बरामदे में डाल दिया। उनके घर से 21 हजार रुपये की नगदी, सोने के एक जोड़ी कंगन, दो अंगूठी, एक-एक सोने का हार और चेन, पाजेब ले गए। इसी गांव में बदमाशों ने चौथा मकान इरशाद का चुना। इरशाद की पत्नी गुड्डी और परिवार की ही महिला महरूल निशा समेत पूरे परिवार को निशाना बना लिया। वह मांग पट्टी, सोने का हार, दो अंगूठी, तीन जोड़ी पाजेब और सात हजार रुपये नगद लूट ले गए। अनवार के मकान का घर का ताला तोड़कर घुस ही पाए थे, लेकिन शोर मच जाने की वजह से उनके यहां से कुछ ले जा नहीं पाए। ग्रामीणों के पीछा करने पर बदमाश फायर करते हुए फरार हो गए। फायरिंग में गांव के ही रसूल शाह और जाबिर सिद्दीकी बाल-बाल बचे। पीड़ितों ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दे दी गई है, लेकिन पुलिस ने मामले में अभी तक मुकदमा नहीं लिखा है। हालांकि सीओ संतोष सिंह का कहना है कि मुकदमा लिखकर आरोपियों की तलाश कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed