Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The responsible people kept running paper horses, three people lost their lives.

Bareilly News: कागजी घोड़े दौड़ाते रहे जिम्मेदार, तीन लोगों की चली गई जान

Tue, 24 Feb 2026 02:42 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Tue, 24 Feb 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
The responsible people kept running paper horses, three people lost their lives.
बरेली। रामपुर रोड पर स्वालेनगर में रविवार सुबह हुए हादसे की प्रमुख वजह सड़क पर खड़े पेड़ को लेकर लीपापोती शुरू हो गई है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और चालक को झपकी आने को हादसे की प्रमुख वजह बताया गया है, जबकि सड़क पर खड़े पेड़ के आसपास कोई संकेतक, चेतावनी बोर्ड या फिर स्पीड ब्रेकर तक नहीं हैं। जिम्मेदार पेड़ कटवाने के नाम पर कागजी घोड़े तो दौड़ाते रहे, लेकिन मौके पर सुरक्षात्मक उपाय कराना जरूरी नहीं समझा।
विज्ञापन

इस स्थान को ब्लैक स्पॉट के रूप में भी शामिल नहीं किया गया। लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता भगत सिंह का कहना है कि अगर किसी स्थान पर तीन साल में पांच या पांच से अधिक हादसों में लोगों की जान जाती है, तब उस स्थान को ब्लैक स्पॉट घोषित किया जाता है। एआरटीओ प्रवर्तन वैभव श्रोतीय ने बताया कि मौके पर कोई संकेतक नहीं पाया गया है। हादसे का एक प्रमुख कारण यह भी हो सकता है। सप्ताहभर में रिपोर्ट तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेज दी जाएगी।
विज्ञापन

जिले में 59 खतरनाक टी और वाई प्वाॅइंट
पुलिस ने भी जिलेभर के नेशनल, स्टेट हाईवे और अन्य जिला मार्गों पर 59 टी और वाई प्वाॅइंट चिह्नित किए हैं। बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र में चार टी प्वाॅइंट हैं। फरीदपुर में तीन टी और दो वाई, कैंट में तीन और भोजीपुरा में दो टी प्वाॅइंट, इज्जतनगर और भमोरा थाना क्षेत्र में चार-चार टी प्वाॅइंट चिह्नित किए गए हैं। यहां कोई सुधारात्मक उपाय नहीं कराए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

फाइलों में ही दम तोड़ रहे सुधार के कार्य
लोक निर्माण विभाग ने जिले के 45 ब्लैक स्पॉट पर सुधार के लिए वित्त वर्ष 2025-26 में 38.63 करोड़ रुपये की कार्ययोजना तो बनाई, लेकिन बजट न मिलने के कारण फाइल धूल फांक रही है। चालू वित्तीय वर्ष में सड़क सुरक्षा के दावे एस्टीमेट तक ही सीमित रहे। इन खतरनाक ब्लैक स्पॉट को खत्म करने के बजाय सिर्फ संकेतक लगाए गए हैं।

-----------------
वन विभाग की टूटी नींद, होगी पेड़ों की कटाई
बरेली। तीन मौतों के बाद वन विभाग के अफसरों की नींद भी टूट गई है। अब इन पेड़ों को छपान के बाद कटवाया जाएगा। डीएफओ दीक्षा भंडारी ने बताया कि अब तक पेड़ों की कटाई के लिए कोई डिमांड नहीं की गई थी। असांविधानिक तरीके से सड़कों के चौड़ीकरण से इस तरह की घटनाएं बढ़ रही है। सपा सरकार में बनाई गई इस सड़क के लिए कार्यदायी संस्था पीडब्ल्यूडी की तरफ से एनओसी के लिए वन विभाग से संपर्क ही नहीं किया गया। इससे जुड़ी कोई पत्रावली लंबित भी नहीं है। अब जनहित में परमिशन लेकर एक सप्ताह में खतरनाक पेड़ों को कटवाया जाएगा। पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता भगत सिंह ने बताया कि इस मार्ग का निर्माण पूर्व में पीडब्ल्यूडी भवन खंड की तरफ से कराया गया था। उस समय वह सड़क बनाने का काम करती थी। उस समय के अधिशासी अभियंता सेवानिवृत्त हो गए और जेई का ट्रांसफर हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed