{"_id":"6abc299ed1d33996c30507d4","slug":"the-rain-stopped-but-the-trouble-didnt-bareilly-news-c-183-1-sbly1007-104960-2026-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: बारिश थमी, लेकिन परेशानी नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: बारिश थमी, लेकिन परेशानी नहीं
विज्ञापन
बिशारतगंज। बारिश थमने के बाद भी कस्बे के मुख्य मार्ग जैतपुर व मझगवां एवं थाना रोड पर हुए जलभराव में कमी नहीं आने से तीसरे दिन यातायात प्रभावित हुआ। जलभराव के कारण लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा हैं।
मझगवां रोड पर भारत माता मंदिर परिसर जलमग्न हैं। दोपहिया वाहन ई-रिक्शा आदि नहीं निकल पा रहे। जलभराव की समस्या को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ी हुई है। वार्ड नौ की महिला सभासद आसमीन के पति मुशर्रत अली अल्वी ने वीडियो जारी कर जलभराव के लिए नगर पंचायत चेयरमैन को सीधे जिम्मेदार ठहराया। मंगलवार को पूर्व चेयरमैन सूरजपाल मौर्य ने नालों की सफाई व्यवस्था न होने का आरोप लगाते हुए एसडीएम आंवला सुशील कुमार मिश्रा से शिकायत की।
नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी प्रदीप गिरि ने बताया कि बुधवार को वह जेई के साथ स्थलीय निरीक्षण कर भविष्य में जलभराव न होने पाए, इसकी रूप रेखा बनाएंगे।
-- -- -- -- -- -
बारिश के बाद भी अंडरपास से जलनिकासी नहीं
तीन दिन से बिशारतगंज- चाड़पुर मार्ग का यातायात ठप, रेलवे ट्रैक के ऊपर से गुजर रहे बाइक सवार
बरेली- बदायूं रेल मार्ग के बमियाना रेलवे स्टेशन के समीप बने पूर्वोत्तर रेलवे के अंडरपास में भरा बारिश का पानी नहीं निकल पाने के कारण पिछले तीन दिन से बिशारतगंज-चाड़पुर मार्ग का यातायात ठप पड़ा है। दोपहिया वाहन चालक रेलवे ट्रैक के ऊपर होकर जान जोखिम में डालकर अपने वाहन निकाल रहे हैं। कई गांवों का संपर्क एक दूसरे से कटा हुआ है। पूर्वोत्तर रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी सफदर हुसैन का कहना है कि अंडरपास से पानी निकाले जाने का कार्य तेजी से जारी है। जल्द अंडरपास में होकर यातायात सुचारु कर दिया जाएगा।