{"_id":"60bd1d928ebc3e3fe62f4b29","slug":"the-purchase-centers-did-not-even-open-the-lock-yet-bought-60-thousand-quintals-of-wheat-baheri-news-bly4488965148","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रय केंद्रों का ताला तक नहीं खुला फिर भी खरीद लिया 60 हजार क्विंटल गेहूं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रय केंद्रों का ताला तक नहीं खुला फिर भी खरीद लिया 60 हजार क्विंटल गेहूं
विज्ञापन
सूना पड़ा फिरोजपुर गेहूं खरीद केंद्र।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
शासन के निर्देश पर बहेड़ी इलाके के 12 गेहूं क्रय केंद्रों के खिलाफ डीएम ने दिए जांच के निर्देश
विज्ञापन
बहेड़ी। गेहूं की तौल कराने के लिए किसान दरबदर की ठोकरें खाते रहे, लेकिन केंद्र प्रभारी उन्हें टरकाते रहे और बिचौलियों का गेहूं तौलकर लक्ष्य की पूर्ति कर ली। किसानों ने बहेड़ी इलाके में खुले ऐसे 12 क्रय केंद्रों की शासन से शिकायत की थी, जिनके कभी ताले नहीं खुले और करीब साठ हजार क्विंटल गेहूं की तौल दिखा दी गई। मामला संज्ञान में आने के बाद डीएम ने इसकी जांच बैठा दी है।
राईनवादा के किसान झम्मन लाल और शाहपुर डांडी के सीताराम ने शासन से बहेड़ी इलाके में खोले गए पीसीएफ के भुड़िया कॉलोनी, सियाठेरी, देवरनिया, बापूनगर, नौरंगाबाद, रोहिली और यूपीएसएस के फिरोजपुर, फिरोजपुर टू, कंचनपुर, इटौआ, लक्ष्मीपुर, बनईया क्रय केंद्र पर किसानों के गेहूं की तौल न होने की शिकायत की थी। उनका आरोप है कि इन 12 क्रय केंद्रों पर गेहूं का एक दाना भी नहीं तौला गया, जबकि 31 मई को खरीद बंद होने पर इन क्रय केंद्रों पर करीब साठ हजार क्विंटल गेहूं की तौल होने दिखाया गया। शिकायत शासन के संज्ञान में आने के बाद डीएम ने मामले की जांच शुरू करा दी है।
सत्यापन में नप सकते हैं कई केंद्र प्रभारी
किसानों को कहना है कि क्रय केंद्र पर तौल करने के बजाया इन केंद्रों के प्रभारी दलालों के साथ बारदाना और पॉप मशीन लेकर घूमते रहे, जबकि किसान भटकते रहे। जिस गेहूं की तौल क्रय केंद्र पर होना दिखाई गई है यदि उसका सत्यापन किया जाए तो पूरा खेल खुल जाएगा। किसानों ने क्रय केंद्र जिन किसानों के नाम से तौल दिखाई गई है उनका सत्यापन कराने की मांग की है।

लगातार केंद्र प्रभारियों को हिदायत दी जा रही थी कि किसानों का एक-एक दाना तौला जाए। जिन खरीद केंद्रों की शिकायत हुई है उनके प्रभारियों पर जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। - नितीश कुमार, डीएम