फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The proposal for regular operation of Agra Fort is stuck since 2017.

Bareilly News: 2017 से अटका है आगरा फोर्ट के नियमित संचालन का प्रस्ताव

Sun, 24 Sep 2023 02:28 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sun, 24 Sep 2023 02:28 AM IST
विज्ञापन
The proposal for regular operation of Agra Fort is stuck since 2017.
बरेली। सांसद संतोष गंगवार का आगरा फोर्ट एक्सप्रेस के नियमित संचालन का प्रस्ताव 2017 से अटका है। जून 2023 की बैठक में उन्होंने बरेली होते हुए वंदे भारत एक्सप्रेस के संचालन का प्रस्ताव भी दिया है। बरेली से मथुरा, आगरा होते हुए दक्षिण भारत तक रेल कनेक्टिविटी संबंधी उनके सुझाव और प्रस्तावों पर बात आगे नहीं बढ़ सकी। हालांकि, सिटी श्मशान भूमि और चौधरी तालाब अंडरपास निर्माण संबंधी उनकी मांगों पर अब 22 करोड़ की लागत से काम शुरू होने वाला है।
विज्ञापन

केंद्रीय सहकारिता राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने जीएम से लेकर रेलमंत्री तक को लिखकर कासगंज, बदायूं से दिल्ली और लखनऊ तक रेल कनेक्टिविटी की मांग की। उनकी मांग पर सितंबर 2022 में रेल मंत्रालय ने अधिकारियों से रिपोर्ट भी तलब की, लेकिन काम आगे नहीं बढ़ सका। कछला स्टेशन के विस्तार समेत उनके और भी कई प्रस्ताव लंबित हैं। बदायूं की सांसद संघमित्रा मौर्य भी बदायूं होते हुए दिल्ली, लखनऊ तक ट्रेन की मांग चार वर्ष से कर रही हैं।
विज्ञापन

कई सांसद प्रस्ताव देने के बाद पैरवी को लेकर संजीदा नहीं हैं। वह उच्चस्तरीय बैठकों में भी नहीं पहुंचते। जून 2023 में हुई बैठक में केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा, सांसद संतोष गंगवार और संघमित्रा मौर्य ही पहुंचीं। बाकी सांसदों ने अपने प्रतिनिधियों के जरिये सुझाव और प्रस्ताव भिजवा दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेल सेवाओं का लगातार विस्तार हो रहा है। आगरा फोर्ट का नियमित संचालन प्रस्तावित है। कासगंज जंक्शन पर रेल कोच यार्ड का काम पूरा होने के बाद कई नए रूटों पर ट्रेनों का संचालन होगा। जनप्रतिनिधियों के सुझाव और प्रस्तावों पर भी तेजी से काम चल रहा है। - रोहित गुप्ता, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed