{"_id":"684b3e0cb7a85abf6702646c","slug":"the-power-cut-made-me-miserable-i-spent-the-night-awake-bareilly-news-c-4-lko1064-661198-2025-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: कटौती ने किया बेहाल, जागकर कटी रात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: कटौती ने किया बेहाल, जागकर कटी रात
विज्ञापन
बरेली। भीषण गर्मी में बिजली की अघोषित कटौती के साथ ही अभियंताओं का गैरजिम्मेदाराना रवैया उपभोक्ताओं की परेशानी को बढ़ा रहा है। कई-कई घंटे तक बिजली न आने पर उपभोक्ता जब कारण जानने के लिए बिजली निगम की ओर से जारी अभियंताओं को नंबर पर संपर्क कर रहें हैं तो कॉल रिसीव ही नहीं हो रही। ज्यादातर समय नंबर स्विच ऑफ आता है। इसको लेकर लोगों में गुस्सा है।
बुधवार रात के साथ ही बृहस्पतिवार को दिन में भी शहर के कई हिस्सों में बिजली संकट रहा। शाम छह बजे हुए लोकल फाल्ट के कारण भगवंतापुर मखरू की बिजली चली गई। महानगर की रहने वाली पूजा ने बताया कि बिजली निगम की ओर से अभियंता का जो नंबर जारी किया गया है, उस पर कॉल ही नहीं लग रही। कॉलोनी में बुधवार रात से बिजली आपूर्ति गड़बड़ाई हुई है।
अर्चना रेजिडेंस इज्जतनगर में भी 24 घंटे से एक फेस न आने के कारण दिक्कत रही। सिटी सब्जीमंडी, नई बस्ती, पुरानी पुलिस लाइन, मलूकपुर सुनारों वाली गली, सीबीगंज, खलीलपुर रोड, स्लीपर रोड, लोहिया विहार, शिवनगर, पिंक सिटी में भी बिजली कटौती हुई है। कृष्णानगर फेस-2, घेर जाफर खां, बुखारपुरा, सूफीटोला, जखीरा, कटघर में लो वोल्टेज की समस्या बरकरार रही। किला क्षेत्र में उपभोक्ता आपूर्ति को लेकर परेशान रहे।
विज्ञापन
एसई से मिले लोग
बन्नूवाल कॉलोनी में बीते चार माह से बिजली आपूर्ति गड़बड़ाई हुई है। यहां आए दिन ट्रांसफार्मर फुंक जाता है। 10 जून की रात एक बजे ट्रांसफार्मर खराब हुआ तो 28 घंटे बाद आपूर्ति बहाल हुई। इसको लेकर बृहस्पतिवार को विजय मूलचंदानी, सुनील मदान, आरडी तिवारी, आरके मिश्रा, दिलीप केशवानी आदि लोगों ने बिजली निगम के अधीक्षण अभियंता (शहरी) ब्रम्हपाल से मुलाकात की। कहा कि जेई कॉल रिसीव नहीं करते। हेल्पलाइन नंबर पर भी मदद नहीं मिलती।
सिविल लाइंस द्वितीय उपकेंद्र पर आज चार घंटे कटौती
33/11 केवी उपकेंद्र सिविल लाइंस द्वितीय पर मरम्मत के चलते शुक्रवार को शटडाउन लिया गया है। इस दौरान सिविल लाइंस, चौकी चौराहा, पटेल चौक, इस्लामिया मार्केट, चौपुला रोड, कमल टाकीज, नावल्टी चौराहा, रेलवे कालोनी, चौपुला चौराहा, निगम वाली गली, चौपुला की भल्ला मार्केट, पुरानी पुलिस लाइन, जीजीआईसी, नैना हाउसिंग काॅलोनी में संकट रहेगा। सिटी सब्जी मंडी, डलाव वाली मठिया, बिहारीपुर, शिव पुरी, पंचाल पुरी, कुंवरपुर आदि इलाकों में भी सुबह पांच से रात नौ बजे तक पूर्ण या आंशिक रूप से बिजली प्रभावित रहेगी। संवाद