{"_id":"66b93d9b989807e5fd0af934","slug":"the-powder-blown-in-the-air-was-mistaken-for-smoke-there-was-shouting-and-screaming-nawabganj-news-c-4-bly1004-457771-2024-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: हवा में उड़े पाउडर को समझा धुआं... मची चीख-पुकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: हवा में उड़े पाउडर को समझा धुआं... मची चीख-पुकार
विज्ञापन
शाहजहांपुर। पंजाब मेल में शरारती तत्वों की अग्निशमन सिलिंडर से छेड़खानी यात्रियों पर भारी पड़ी। सिलिंडर के गिरने के बाद बजे अलार्म और हवा में उड़े पाउडर को धुआं बताकर किसी ने आग लगने की गलत जानकारी देकर खलबली मचा दी। यात्री जान बचाने के लिए भागे तो चलती ट्रेन में चीख-पुकार मच गई। आग लगने का शोर मचाते हुए यात्रियों ने चेन पुलिंग कर दी।
रफ्तार से चल रही ट्रेन अचानक बहगुल नदी के पुल पर रुक गई। इसके बाद भगदड़ जैसे हालात हो गए। यात्रियों ने बैग व अन्य सामान बोगी में ही छोड़कर ऊंचाई की परवाह किए बगैर कूदना शुरू कर दिया। शोर-शराबे के बीच कुछ लोग अन्य बोगियों से उतरकर आए और घबराए लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन दहशत के बीच मिनटों में बोगी खाली गई। इससे कई यात्रियों को सिर, हाथ व पैर में चोट लग गई। जांच में सब ठीक मिलने पर चेन पुलिंग के बाद निकले प्रेशर पाइप को ठीक करने के बाद ट्रेन को पुल से थोड़ा आगे बढ़ाया गया, तब यात्री दोबारा बोगी में सवार हुए।
50 मिनट तक रुकी रही ट्रेन
हादसे के बाद 20 मिनट तक बहगुल नदी पर ट्रेन खड़ी रही। शाहजहांपुर में 10:10 पर ट्रेन आई। राहत एवं बचाव कार्य के बाद ट्रेन को 10:40 बजे रवाना किया गया। इसके चलते कई ट्रेनों को अन्य स्टेशनों पर रोकना पड़ गया है।
विज्ञापन
यात्रियों को उतारने के बजाय बनाते रहे वीडियो
शाहजहांपुर स्टेशन पर ट्रेन रुकने के बाद घायल यात्रियों को बोगी से उतारने के बजाय लोग वीडियो बनाते रहे। कोई सामने नहीं आने पर सीएमआई और सीआईटी केके यादव बोगी में चढ़े और घायलों को नीचे उतारा। इस बीच घायल अन्य यात्रियों के बयान भी दर्ज किए गए। संवाद