फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The person who dropped the girl student to the exam centre on a Bullet turned out to be an ABVP worker, action will be taken

Bareilly News: बुलेट पर छात्रा को परीक्षा केंद्र छोड़ने वाला निकला एबीवीपी कार्यकर्ता, होगी कार्रवाई

Thu, 19 Jun 2025 02:10 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 19 Jun 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
The person who dropped the girl student to the exam centre on a Bullet turned out to be an ABVP worker, action will be taken
अब परीक्षा देने आई छात्रा की भूमिका की भी होेगी जांच
विज्ञापन

बरेली। बरेली कॉलेज में नियमों का उल्लंघन कर बुलेट मोटरसाइकिल से छात्रा को परीक्षा हॉल तक छोड़ने वाले की पहचान अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में हुई है। कॉलेज प्रशासन की ओर से कराई गई जांंच में यह तथ्य सामने आया है। सोमवार को वीडियो वायरल होने के बाद यह मामला सामने आया था। इसके बाद चीफ प्रॉक्टर प्रो. आलोक खरे ने मामले की जांच शुरू की। उन्होंने सीसीटीवी फुटेज खंगाली और छात्रों से पूछताछ की। इसके बाद आरोपी की पहचान हो सकी।
जांच में पाया गया कि छात्रनेता ने न सिर्फ परीक्षा संबंधी नियमों का उल्लंघन किया, बल्कि कॉलेज की सुरक्षा व्यवस्था को भी चुनौती दी है। प्रॉक्टर ने इसे गंभीर अनुशासनहीनता का मामला बताया है। उन्होंने कहा कि इसकी रिपोर्ट कॉलेज प्रशासन को सौंपी जा रही है और नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

वायरल वीडियो में दिख रहा है कि एमकॉम की छात्रा को छात्रनेता सीधे परीक्षा भवन के दरवाजे तक अपनी बुलेट से छोड़ने आया था। कॉलेज प्रशासन अब इस घटना में छात्रा की भूमिका की भी जांच कर रहा है। कॉलेज परिसर में वाहन चलाकर परीक्षा कक्ष तक पहुंचना सुरक्षा नियमों का घोर उल्लंघन माना गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed