{"_id":"631b9f7e76f32414a7730fa1","slug":"the-old-lady-standing-outside-the-house-was-slammed-to-death-by-the-bull-bareilly-news-bly4971002175","type":"story","status":"publish","title_hn":"आवारा सांड ने ली जान: 70 वर्षीय बुजुर्ग को सींगों से उठाकर पहले दीवार फिर खड़ंजे पर पटका, दर्दनाक मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आवारा सांड ने ली जान: 70 वर्षीय बुजुर्ग को सींगों से उठाकर पहले दीवार फिर खड़ंजे पर पटका, दर्दनाक मौत
Sat, 10 Sep 2022 01:48 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहगंज पूर्वी (बरेली)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहगंज पूर्वी (बरेली)
Published by: बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 10 Sep 2022 01:48 AM IST
सार
गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग को परिजन फरीदपुर सीएचसी लेकर पहुंचे, लेकिन उन्होंने इलाज शुरू होने के कुछ देर बाद ही दम तोड़ दिया। आवारा जानवरों के आए दिन हमला करने की घटनाओं से लोगों में गुस्सा है।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
बरेली के फतेहगंज पूर्वी के गांव करतोली में गुरुवार को घर के बाहर खड़ी 70 साल की महिला को सांड ने पटक मार डाला। आवारा जानवरों के आए दिन हमला करने की घटनाओं से लोगों में गुस्सा है।
विज्ञापन
फतेहगंज पूर्वी थाना क्षेत्र के गांव करतोली निवासी 70 वर्षीय सुमित्रा देवी गुरुवार शाम करीब चार बजे अपने घर के बाहर खड़ी थीं। इसी दौरान एक सांड उधर से गुजरा तो उसने सुमित्रा देवी पर हमला कर दिया। उन्हें सींगों पर उठाकर पहले दीवार पर दे मारा फिर कई बार खड़ंजे पर पटका।
विज्ञापन
चीखपुकार सुनकर पहुंचे लोगों ने लाठी डंडों से बमुश्किल सांड को खदेड़ा। गंभीर रूप से घायल सुमित्रा को परिजन फरीदपुर सीएचसी लेकर पहुंचे, लेकिन उन्होंने इलाज शुरू होने के कुछ देर बाद ही दम तोड़ दिया। महिला के बेटे राजबहादुर ने शुक्रवार सुबह मामले की सूचना फतेहगंज थाना पुलिस को दी। इस पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन