फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The new division will build Shamtganj Flyover Bridge Corporation

सेतु निगम की नई डिवीजन बनवाएगी शहामतगंज फ्लाईओवर

Tue, 13 Sep 2016 01:30 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली Updated Tue, 13 Sep 2016 01:30 AM IST
विज्ञापन
शहामतगंज फ्लाईओवर की नई डिजाइन लखनऊ से फाइनल होकर सेतु निगम पहुंच गई। नई डिजाइन में फ्लाईओवर की लंबाई और ऊंचाई में मामूली संशोधन किया गया है। अधिकांश चीजें पुरानी डिजाइन की ही शामिल हैं। नई डिजाइन के आधार पर अब इसी हफ्ते फ्लाईओवर निर्माण का काम शुरू हो जाएगा। सबसे पहले बिजली और उसके बाद सीवर और पानी की लाइन शिफ्ट की जाएगी। बिजली की लाइन शिफ्ट करने के लिए पॉवर कारपोरेशन ने सेतु निगम से पांच करोड़ रुपये मांगे हैं। सीवर और पानी की लाइन शिफ्ट करने पर 2.84 करोड़ रुपये खर्च होंगे। 
विज्ञापन

सेतु निगम की पुरानी डिजाइन में फ्लाईओवर की लंबाई 998 मीटर थी। नई डिजाइन में इसे बढ़ाया गया है। चौड़ाई और ऊंचाई में कोई बदलाव नहीं किया गया है। नई डिजाइन में शहामतगंज से शहदाना तक फ्लाईओवर की लंबाई 473 मीटर, शहामतगंज चौराहे से विकास भवन रोड की ओर 284 मीटर और शाहदाना चौराहा से बारादरी थाने की ओर से 260 मीटर रखी गई है। नई डिजाइन इस तरह बनाई गई है कि शहामतगंज से शाहदाना तक कोई मकान या दुकान तोड़नी नहीं पड़ेगी। 30 करोड़ के फ्लाईओवर में शासन से अभी 10 करोड़ का बजट मिला है। फ्लाईओवर बनाने के लिए सेतु निगम की नई डिवीजन बनाई गई है। बरेली में एक डिवीजन पहले से काम कर रही है। मतलब, बरेली में सेतु निगम की दो डिवीजन काम करेंगी।  सूरज कुमार गर्ग नई डिवीजन के उप परियोजना प्रबंधक बनाए गए हैं। उनके नेतृत्व में नई डिवीजन का दफ्तर भी नया बनेगा। ये डिवीजन शहामतगंज और आईवीआरआई फ्लाईओवर निर्माण का काम देखेगी। 
विज्ञापन

ऐसा होगा शहामतगंज फ्लाईओवर  
फ्लाईओवर की लंबाई -  1007.50 मीटर
फ्लाईओवर की चौड़ाई - 7.5 मीटर 
शहामतगंज से शाहदाना तक ऊंचाई- आठ मीटर 
शहामतगंज से विकास भवन रोड की ओर पुल की लंबाई- 284 मीटर
शाहदाना से बारादरी थाने की ओर पुल की लंबाई - 260 मीटर 
फ्लाईओवर के पिलर - 33 
फ्लाईओवर निर्माण की लागत- 30.30 करोड़  
शहामतगंज फ्लाईओवर की नई डिजाइन फाइनल होकर आ गई है। इस फ्लाईओवर को बनाने के लिए नई डिवीजन बनाई गई है। वह अपना नया दफ्तर और नई टीम बनाएगी। टीम हेड एक या दो दिन में अपना चार्ज संभाल लेंगे। वीके सेन, उप परियोजना प्रबंधक सेतु निगम डिवीजन एक  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed