फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The needy got a happy smile

जरूरतमंदों को मिला खाना तो खिली मुस्कान

Wed, 15 Apr 2020 12:08 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 15 Apr 2020 12:08 AM IST
विज्ञापन
The needy got a happy smile
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से जरुरतमंदों को खिलाया जा रहा है खाना। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
बरेली। अमर उजाला फाउंडेशन और समाजसेवियों ने लॉकडाउन में गरीब और बेसहारा लोगों तक भोजन और खाद्य सामग्री पहुंचाने का काम जारी रखा। मंगलवार की सुबह नौ से 11 बजे तक रामपुर बाग चौराहा पर 300 से ज्यादा मेहनतकश, गरीब और श्रमिकों को भोजन कराया गया। यह क्रम बुधवार को भी जारी रहेगा।
विज्ञापन

रामपुर बाग चौराहा पर हर दिन बड़ी संख्या में श्रमिक एकत्र होते हैं। मंगलवार की सुबह अमर उजाला फाउंडेशन ने सीता रसोई के सहयोग से इन जरूरतमंद लोगाें का भोजन कराया। यह सिलसिला दो घंटे चलता रहा। राहत कैंप में तमाम गरीब महिलाएं भी भोजन करने पहुंचीं। गरम गरम भोजन पाकर उनके चेहरों पर मुस्कान बिखर गई। यहां भी करीब तीन सौ लोगों को खाना खिलाया गया। बता दें कि समाजसेवियों के सहयोग से अमर उजाला फाउंडेशन पिछले कई दिनों से लॉकडाउन में खाद्य सामग्री और भोजन आदि वितरित करा रहा है। राहत कैंप में पंकज अग्रवाल, राजा चावला, प्रभात अग्रवाल, रमेश चंद्र, हर्ष अग्रवाल आदि समाजसेवी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed