{"_id":"65970abefdd747c46a06b623","slug":"the-needy-are-waiting-for-help-for-housing-bareilly-news-c-4-bly1036-318067-2024-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: आवास के लिए मदद की आस में ठिठुर रहे जरूरतमंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: आवास के लिए मदद की आस में ठिठुर रहे जरूरतमंद
Fri, 05 Jan 2024 01:15 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Fri, 05 Jan 2024 01:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। प्रधानमंत्री आवास योजना में जरूरतमंदों की लंबी कतार है। ठंड में लोग ठिठुर रहे हैं, पर अधिकारी आवेदकों की पात्रता का सत्यापन नहीं कर रहे हैं। इससे आवास के लिए आर्थिक मदद मिलने की उम्मीद लगाए बैठे लोगों का इंतजार बढ़ता जा रहा है।
एक साल में नगर निगम क्षेत्र से आवास के लिए 8,829 आवेदन हुए। नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) के अधिकारियों ने जुलाई 2023 में सूची तैयार कर सत्यापन के लिए तहसील भिजवा दिया। तभी से मामला अटका है। आवेदक डूडा के दफ्तर का चक्कर काट रहे हैं। सत्यापन के अभाव में डीपीआर भी तैयार नहीं हो पा रही है।
आवेदन की साइट एक वर्ष से बंद
प्रधानमंत्री आवास योजना की वेबसाइट नवंबर 2022 से बंद है। नए आवेदन नहीं हो रहे हैं। जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के सामने आवास के लिए मांग आती है। कई लोग आईजीआरएस में आवास के लिए प्रार्थना पत्र देते हैं। अधिकारी ऐसे लोगों के आवेदन पत्र ले लेते हैं और उनको साइट खुलने तक इंतजार करने की सलाह देते हैं।
विज्ञापन
कोट
जिन लोगों को आवास के लिए अतीत में किस्तें जारी हो चुकी हैं, उनके आवास को पूरा कराना प्राथमिकता है। शासन का निर्देश मिलते ही नई डीपीआर बनाएंगे। - अजीत कुमार सिंह, अपर नगर आयुक्त और परियोजना निदेशक, डूडा
जेठानी के घर में रिजवाना, किसी का टिन शेड में ठिकानामोहल्ला जखीरा निवासी तसलीम ने आवास के लिए आवेदन किया था। उनकी पत्नी रिजवाना ने बताया कि छह महीने से ज्यादा बीत गए। जांच भी नहीं हुई। खंडहरनुमा घर को छोड़कर जेठानी के घर में ठिकाना बनाए हैं। बाकरगंज निवासी नूर निशा ने बताया कि इंतजार में एक साल बीत गया। पूरा परिवार खस्ताहाल हो चुके आवास में रहता है। छत नहीं है। टिन शेड डालकर काम चलाया है। सीबीगंज के करीब स्थित हैदराबाद उर्फ खड़ौआ निवासी उर्मिला देवी सालभर से मदद की आस में हैं। उनके बेटे दिग्विजय ने बताया कि टिन शेड डालकर किसी तरह काम चला रहे हैं।
टूट गया खुर्शीदा का जर्जर घर
नरकुलागंज निवासी खुर्शीदा का पुराना घर जर्जर हो गया था। इसका आधा भाग टूट गया। वह भी प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत सहायता राशि मिलने का इंतजार कर रही हैं।
कोट
मैं चौका-बर्तन करके परिवार चलाती हूं। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आर्थिक मदद का इंतजार कर रही हूं। - चंद्रवती, जकाती स्ट्रीट
मुझे प्रधानमंत्री आवास योजना की साइट खुलने का इंतजार है। मैं अपने घर के लिए आवेदन करना चाहती हूं। - नीरज, वंशीनगला