फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The names of four lawyers were removed from the list due to objection

Bareilly News: आपत्ति पर चार वकीलों के नाम सूची से हटाए

Tue, 22 Jul 2025 02:55 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jul 2025 02:55 AM IST
विज्ञापन
The names of four lawyers were removed from the list due to objection
नवाबगंज। एडवोकेट प्रेक्टिशनर्स एसोसिएशन कार्यकारिणी के 29 जुलाई को होने वाले चुनाव के लिए सोमवार को अंतिम मतदाता सूची पर आपत्तियों का निस्तारण किया गया। सूची पर छह आपत्तियां दाखिल की गईं, जिनमें से दो को निरस्त कर दिया गया, जबकि चार आपत्तियों को स्वीकार करते हुए सभी के नाम मतदाता सूची से काट दिए गए। अब 188 सदस्य रह गए हैं।
विज्ञापन

संगठन के सचिव दुष्यंत गंगवार द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक बार के युवा सदस्य हेमेंद्र गंगवार ने प्रेमशंकर, राकेश गंगवार, हेमेश्वर दयाल गंगवार, ओमकार गंगवार के साथ ही मो. ताहिर अंसारी के नामों पर आपत्ति दाखिल कराई थी, जिसमें सभी का नाम बरेली बार की सूची में शामिल होने का आरोप लगाया गया था, जबकि पुष्पपाल सिंह ने चंद्रशेखर गंगवार के नाम पर इसी तरह का आरोप लगाते हुए आपत्ति दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

सोमवार को की गई जांच के दौरान अधिवक्ता मो. ताहिर अंसारी और चंद्रशेखर गंगवार ने चुनाव अधिकारियों के सामने अपने-अपने नाम बरेली बार की सूची से हटाए जाने के सबूत दिए, जिसे कमेटी द्वारा स्वीकृत करते हुए दोनों अधिवक्ताओं के नाम पर की गई आपत्तियों को निरस्त कर दिया गया, जबकि बाकी चारों अधिवक्ताओं के नाम मतदाता सूची से काट दिए गए। मंगलवार 22 जुलाई को संगठन की अंतिम मतदाता सूची जारी की जाएगी। 23 जुलाई को नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे और 29 जुलाई को चुनाव होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed