फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The name of Shri Guru Nanak Dev Ji echoed everywhere

Bareilly News: हर तरफ रही श्री गुरु नानक देव जी के नाम की गूंज

Mon, 27 Nov 2023 02:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 27 Nov 2023 02:02 AM IST
विज्ञापन
The name of Shri Guru Nanak Dev Ji echoed everywhere
बरेली। सिखों के पहले गुरु श्री गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व उल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। सेंट्रल गुरपुरब कमेटी के नेतृत्व में समूह संगत के सहयोग से रविवार को अमृतमयी कीर्तन दरबार सजाया गया।
विज्ञापन

बिशप मंडल इंटर कॉलेज के मैदान पर लगे पंडाल में शाम सात बजे बैंड बाजे के साथ श्री गुरुग्रंथ साहिब जी की सवारी पहुंची, जिसे पालकी साहिब पर सुशोभित कर प्रकाश किया गया। श्री सोदर रहरास साहिब के पाठ से दीवान की शुरुआत हुई। केशगढ़ साहिब से आए भाई शमनदीप सिंह (तान) ने कीर्तन गायन किया। श्री अमृतसर साहिब मंजी साहिब दीवान से आए ज्ञानी कुलदीप सिंह (गढ़गज) ने गुरु साहिब के जीवन पर प्रकाश डाला। अंत में हजूरी रागी जत्था दरबार साहिब अमृतसर से आए भाई गुरविंदर सिंह आनंदपुरी ने शबद गायन किया।
विज्ञापन

गुरुद्वारा सुभाष नगर कमेटी की तरफ से कॉफी, पकौड़े व मिठाई के स्टॉल लगाए गए। हरप्रीत सिंह खालसा ने बताया कि सोमवार को सुबह आठ बजे से मुख्य दीवान आरंभ होगा जो दोपहर तीन बजे तक चलेगा। इस बीच लगभग 12 बजे से गुरु का लंगर आरंभ होगा। कार्यक्रम में परमजीत सिंह, हरप्रीत सिंह, दलबीर सिंह, देवेंद्र सिंह, सतवंत सिंघ, परमजीत सिंह दुआ, डॉ. महेंद्र सिंह बासु व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
फोटो
गुरुद्वारों से निकाली गई प्रभात फेरी
गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा मॉडल टाउन व गुरुद्वारा सुभाषनगर से प्रभातफेरी निकाली गई, जो क्षेत्र के मुख्य मार्गों से होते हुए गुरुद्वारा साहिब पहुंचकर संपन्न हुई। प्रभात फेरी में ढोल, श्री गुरु ग्रंथ साहिब की सवारी के आगे दर्जनों सेवक-सेविकाएं झाड़ू, जल एवं फूलों की सेवा करते हुए शोभा बढ़ा रहे थे। वहीं, कीर्तनी गुरु के शबद गायन कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed