फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The missing teacher's wife said... please come home

Bareilly News: लापता शिक्षक की पत्नी बोलीं... प्लीज घर आ जाओ

Tue, 15 Apr 2025 02:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 15 Apr 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
The missing teacher's wife said... please come home
बरेली। इज्जतनगर क्षेत्र निवासी प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक पुष्पेंद्र गंगवार का पांच दिन बाद भी सुराग नहीं लगा है। शिक्षक की पत्नी जयश्री ने वीडियो जारी कर पति से घर लौटने की अपील की है। वीडियो में वह कह रहीं हैं कि प्लीज जानू जहां कहीं हो, घर वापस आ जाओ। मैं और बच्चे तुम्हारा इंतजार कर रहे हैं। तुम्हीं कहते थे कि अकेली औरत का समाज में जीना बहुत मुश्किल है। अब तुम मुझे अकेला छोड़कर क्यों चले गए।
विज्ञापन

पुष्पेंद्र कई दिनों से लापता हैं। इज्जतनगर थाने में उनकी गुमशुदगी दर्ज कराई गई है, लेकिन अब तक उनका कोई सुराग नहीं लगा है। इससे उनकी पत्नी व बच्चे परेशान हैं। परिजनों के मुताबिक, त्रिलोक विहार निवासी पुष्पेंद्र बुधवार शाम घर से बिना बताए कहीं चले गए। काफी तलाशा, लेकिन वह नहीं मिले। उनके न लौटने से उनके साथी शिक्षक भी परेशान हैं और सोशल मीडिया पर पुष्पेंद्र की तलाश को लेकर अभियान चला रहे हैं।
विज्ञापन

इज्जतनगर थाना प्रभारी विजेंद्र सिंह ने बताया कि पुष्पेंद्र के पिता ने बताया है कि बेटा पुष्पेंद्र ऑनलाइन गेम खेलता है। उस पर काफी कर्ज हो गया। इसकी वजह से पुष्पेंद्र परेशान चल रहे थे। पुष्पेंद्र अपना मोबाइल घर पर ही छोड़ गए हैं, इसलिए उन्हें तलाशना और मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि पुष्पेंद्र पहले भी घर से गायब होते रहे हैं पर वह एक-दो दिन बाद वापस आ जाते थे, इस बार पांच दिन गुजरने के बाद भी वह नहीं लौटे हैं, पुलिस सभी संभावित तरीकों से शिक्षक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed