{"_id":"67cb5223458c9b455a00daea","slug":"the-minister-honored-the-cattle-breeder-bareilly-news-c-401-1-mrg1002-434-2025-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: पशुपालक को मंत्री ने किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: पशुपालक को मंत्री ने किया सम्मानित
विज्ञापन
फतेहगंज पश्चिमी। जिले में सबसे अधिक दुग्ध उत्पादन करने वाले गांव रहपुरा जागीर के पशुपालक तीर्थराम सिंह को लखनऊ में पशुधन और दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने 51 हजार रुपये का गोकुल पुरस्कार देकर सम्मानित किया है। इस उपलब्धि से उनके परिजनों में खुशी की लहर है।
दुग्ध उत्पादन में बेहतर प्रदर्शन करने वाले करीब 107 पशुपालकों को हर वर्ष की तरह लखनऊ के गोमती नगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान पर गोकुल और नंदबाबा पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। सम्मान से गदगद तीरथराम सिंह ने बताया कि 2017 में उन्होंने दो लाख रुपये का डेयरी लोन लेकर दुग्ध उत्पादन शुरू किया था। इस समय उनके पास 20 साहिवाल गाय, दो भैंस है, जिनसे वह रोज करीब डेढ़ क्विंटल दुग्ध निकालकर सप्लाई करते हैं। संवाद