फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The message waiting for Modi's rally PMO

मोदी की रैली के लिए पीएमओ से संदेश का इंतजार

Wed, 17 Feb 2016 01:00 AM IST
बरेली
बरेली Updated Wed, 17 Feb 2016 01:00 AM IST
विज्ञापन
भाजपाई भले ही मोदी की किसान रैली की तैयारी में तेजी से जुटे हुए हैं लेकिन अभी पीएमओ से प्रशासन के लिए इस बाबत कोई संदेश नहीं आया है। हालांकि प्रशासन ने अंदरखाने अपनी तैयारियां शुरू करा दी हैं। इसके लिए पीएमओ से मौखिक निर्देश भी ले लिए गए हैं। मंगलवार को भाजपाइयों ने प्रशासनिक अधिकारियों से बात की। तय हुआ कि रैली के लिए मैदान सही कराने और पंडाल तथा पार्किंग की व्यवस्था भाजपा देखेगी। सुरक्षा तथा ट्रैफिक व्यवस्थाओं के अलावा मंच और हैलीपैड की जिम्मेदारी प्रशासन की रहेगी।
विज्ञापन

माना जा रहा है कि एक-दो दिन में पीएमओ से बकायदा प्रधानमंत्री के रैली कार्यक्रम की सूचना आ जाएगी। इसके बाद ही पीएमओ की एसपीजी सुरक्षा बंदोबस्त देखने यहां पहुंचेगी। भाजपाइयों ने मंगलवार को फतेहगंज पश्चिमी में रबर फैक्ट्री मैदान पर जाकर जमीन समतल कराने के अलावा टेंट आदि की व्यवस्थाओं का खाका तैयार किया। जिलाध्यक्ष रविंद्र राठौर ने बताया कि टेंट फाइनल हो गया है। दो बाद मैदान कोे समतल करने का काम शुरू हो जाएगा। उधर, रैली के लिए पार्टी की टोलियों ने मंडलवार गांव-गांव जनसंपर्क तेज कर दिया है। भोजीपुरा में प्रशांत पटेल, वीरेंद्र सिंह वीरू, बहोरनलाल मौर्य, मीरगंज में तेजेश्वरी सिंह, राजकुमार शर्मा, बिथरीचैनपुर में आदेश प्रताप सिंह, डॉ. एमएल मौर्य ने जनसंपर्क किया। संजयनगर पार्टी कार्यालय पर हुई टोली प्रभारियों की बैठक में कैंट विधायक राजेश अग्रवाल ने तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में मंडल अध्यक्ष, पूर्व मंडल अध्यक्ष, मोर्चा प्रकोष्ठों के अध्यक्षों के अलावा सभी प्रमुख कार्यकर्ता शामिल हुए। इस मौके पर जिलाध्यक्ष रविंद्र राठौर, महानगर अध्यक्ष उमेश कठेरिया, क्षेत्रीय अध्यक्ष बीएल वर्मा, शहर विधायक डॉ. अरुण कुमार, पूर्व मेयर सुभाष पटेल, महानगर रैली प्रमुख डॉ. सीपीएस चौहान, विकास शर्मा, देवेंद्र अग्रवाल, सुरेश राठौर, प्रतेश पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed