{"_id":"6a1c83e8e058146645089678","slug":"the-mercury-dropped-after-the-rain-bringing-relief-from-the-heat-bareilly-news-c-4-bly1053-896211-2026-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: बारिश के बाद लुढ़का पारा, तपिश से मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: बारिश के बाद लुढ़का पारा, तपिश से मिली राहत
विज्ञापन
बरेली। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से घिरे बादल बेतहाशा गर्मी से राहत दे रहे हैं। रविवार को दिन भर तेज धूप रही पर शाम को मौसम ने करवट ली। तेज हवा के साथ बादल छाए और कुछ देर तक बारिश हुई। सोमवार को भी राहत मिलेगी। मंगलवार से तेज धूप का अनुमान है।
शनिवार की रात तेज हवा चलने और रविवार की भोर रिमझिम से रात का पारा तीन डिग्री लुढ़ककर सामान्य से पांच डिग्री कम 21.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। सुबह से दोपहर तक धूप और बादलों की आवाजाही जारी रही।
अधिकतम तापमान तीन डिग्री लुढ़ककर सामान्य से सात डिग्री कम 32.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। नमी का स्तर 81 फीसदी रहा। शाम को चली तेज हवा की गति 40 किमी प्रति घंटे दर्ज की गई। 2.3 मिमी बारिश हुई। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञ अतुल कुमार ने अनुकूल माहौल पर सोमवार को राहत की उम्मीद जताई।