{"_id":"67a674fdb4aa6893aa08528a","slug":"the-married-woman-left-her-husband-and-two-children-and-went-with-her-nephew-the-panchayat-also-approved-it-nawabganj-news-c-181-1-sbly1012-102351-2025-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: पति व दो बच्चों को छोड़ भतीजे के साथ गई विवाहिता, पंचायत ने भी लगाई मुहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: पति व दो बच्चों को छोड़ भतीजे के साथ गई विवाहिता, पंचायत ने भी लगाई मुहर
Sat, 08 Feb 2025 02:32 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Sat, 08 Feb 2025 02:32 AM IST
विज्ञापन
हाफिजगंज। भतीजे से प्रेम-प्रसंग के बाद विवाहिता पति व दो बच्चों को छोड़कर भतीजे के साथ चली गई। गांव में पंचायत बैठी तो विवाहिता ने भतीजे के साथ ही रहने की इच्छा जताई। इसके बाद पंचायत ने भी महिला के फैसले पर मुहर लगा दी। पति ने मामले की तहरीर पुलिस को दी है।
शिकायतकर्ता ने बताया कि पत्नी का उसके भतीजे से प्रेम-प्रसंग हो गया। उसकी गैरमौजूदगी में पत्नी भतीजे के साथ रुद्रपुर चली गई। तलाश करने के बाद वह पत्नी को गांव लेकर आया। यहां पत्नी ने उसके साथ रहने से इन्कार कर दिया। इस पर गांव में पंचायत बैठी।
पंचायत में भी महिला ने भतीजे के साथ ही जाने की इच्छा जताई। कहा कि वे दोनों बालिग हैं। समझाने के बाद भी वह नहीं मानी तो पंचायत ने समझौता करा दिया। इसके बाद महिला पति व बच्चों को छोड़कर भतीजे के साथ चली गई। इंस्पेक्टर पवन कुमार ने बताया कि विवाहिता व उसका भतीजा दोनों बालिग हैं। महिला पति के साथ रहना नहीं चाहती है।
विज्ञापन
-- --
शादी से आठ दिन पहले प्रेमी के साथ गई युवती
हाफिजगंज। शादी से आठ दिन पहले युवती प्रेमी के साथ चली गई। नाना की तहरीर पर युवती के प्रेमी व उसके भाई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। शिकायतकर्ता ने बताया कि पति की मौत के बाद उसकी बेटी अपनी 23 वर्षीय पुत्री के साथ उसके घर पर ही रहती है। उसने धेवती का रिश्ता तय कर दिया। आठ दिन बाद बरात आनी है। इससे पहले ही धेवती रुपये व आभूषण समेटकर थाना प्रेमनगर के चौकी अशरफ खां निवासी अमन सिंह के साथ चली गई। इसमें अमन के भाई विशाल ने उन दोनों का साथ दिया। वहीं, थाना क्षेत्र के एक अन्य व्यक्ति ने भी पुलिस को तहरीर पर एक युवक व उसकी पत्नी पर 19 वर्षीय बेटी को फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया है। संवाद