{"_id":"678ac4e0d6fabaf633014e43","slug":"the-love-of-social-media-brought-the-married-woman-from-assam-to-bareilly-now-she-wants-to-go-back-bareilly-news-c-4-1-bly1039-563697-2025-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: सोशल मीडिया का प्यार विवाहिता को खींच लाया आसाम से बरेली, अब जाना चाहती है वापस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: सोशल मीडिया का प्यार विवाहिता को खींच लाया आसाम से बरेली, अब जाना चाहती है वापस
विज्ञापन
शीशगढ़। सोशल मीडिया के जरिए होने वाला प्यार एक विवाहिता को आसाम के जिला तीनसुखिया के थाना बोरडूबी से शीशगढ़ से पांच किमी दूर ग्राम कनकपूरी खींच लाया। लगभग डेढ़ माह रहने के बाद महिला अब पुनः वापस जाना चाहती है।
इंस्पेक्टर राधेश्याम ने बताया कि उक्त महिला की सोशल मीडिया के जरिए कनकपुरी गांव के एक लड़के से बात होती थी। कुछ समय बाद दोनों एक दूसरे से प्रेम करने लगे। बीती 19 नवंबर को उक्त महिला अपने घर बिना कुछ बताए प्रेमी के घर आ गई। उसके बाद उक्त दोनों ने बरेली के एक आर्य समाज मंदिर में जाकर शादी भी कर ली थी। अब महिला अपने घर आसाम वापस जाना चाहती है, जिसकी सूचना महिला ने अपने थाना बोरडूबी को दी थी। उक्त थाने में पहले से ही महिला की गुमशुदगी दर्ज है। महिला की सूचना पर बोरडूबी थाना पुलिस ने स्थानीय थाने में सूचना दी थी। स्थानीय पुलिस ने उक्त महिला को बरामद कर बरेली के वनस्टाप भेज दिया है। संवाद