फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The locomotive shed made under Make in India is dedicated to the nation

मेक इन इंडिया के तहत बना लोकोमोटिव शेड राष्ट्र को समर्पित

Sat, 02 Mar 2019 11:12 PM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहजहांपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहजहांपुर Published by: राजेश सैनी Updated Sat, 02 Mar 2019 11:12 PM IST
विज्ञापन
The locomotive shed made under Make in India is dedicated to the nation
सांकेतिक तस्वीर

सार्वजनिक और निजी साझेदारी पर मेक इन इंडिया के तहत रोजा में अमेरिकी कंपनी जीई ट्रांसपोर्टेशन के सहयोग से बने डीजल इंजन लोकोमोटिव शेड को केंद्रीय किसान कल्याण राज्यमंत्री कृष्णाराज, डीआरएम एके सिंघल और जीई ट्रांसपोर्टेशन के संदीप सलोजा ने राष्ट्र को समर्पित किया।

विज्ञापन


शनिवार को केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण राज्यमंत्री कृष्णाराज ने मुरादाबाद रेल मंडल के डीआरएम एके सिंघल के साथ लोको शेड को औपचारिक रूप से देश को समर्पित किया। जीई ट्रांसपोर्टेशन के संदीप सलोजा ने कहा कि लोको शेड पूरी क्षमता से काम करने लगा है। इससे प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से 500 से ज्यादा लोगों को रोजगार मिलेगा।
विज्ञापन


रोजा लोको शेड अब तक 47 आधुनिक डीजल इंजन भारतीय रेल को सौंप चुका है। लोको शेड में लोको पायलट, मेंटिनेंस स्टाफ के लिए आधुनिक प्रशिक्षण केंद्र भी खोला गया है। इस मौके पर विधायक चेतराम, मानवेंद्र सिंह, वीर विक्रम सिंह, सत्यभान भदौरिया, रामबाबू गुप्ता, रामबरन सिंह, एसएस जेपी सिंह, टीआई एसके यादव, एलआई प्रेम कुमार, हरकुमार त्रिवेदी, हरीराम मीना, अनिल कुमार, अरुण सक्सेना, वीरेंद्र श्रीवास्तव, नरेंद्र, अमित मिश्रा, राजेंद्र सिंह आदि रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिकी कंपनी जीई ट्रांसपोर्टेशन के सहयोग से बना है लोको शेड
मेक इन इंडिया के तहत डीजल इंजनों को आधुनिक बनाने और विकसित करने के लिए भारतीय रेल ने अमेरिकी कंपनी जीई ट्रांसपोर्टेशन के साथ 2.5 बिलियन डॉलर का करार किया था। आधुनिक वर्जन फोर के डीजल इंजन के शेड की क्षमता 300 इंजन की है। वर्ष 2016 में लोको शेड की स्थापना का काम चालू हुआ। इसे 2018 में पूरा कर लिया गया था। सितंबर 2018 में लोको शेड में डीजल इंजनों का मेंटिनेंश और आधुनिकीकरण भी शुरू हो गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed