{"_id":"6536c31bb1a4e154880f5184","slug":"the-last-rites-of-the-emt-were-performed-after-the-report-was-filed-na-news-c-121-1-pbt1005-6394-2023-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: रिपोर्ट दर्ज होने के बाद किया ईएमटी का अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: रिपोर्ट दर्ज होने के बाद किया ईएमटी का अंतिम संस्कार
विज्ञापन
अमरिया क्षेत्र में युवक के घर के बाहर लगी भीड़ । स्रोत - ग्रामीण
पीलीभीत। अमरिया क्षेत्र के गांव माधौपुर फरदिया में इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन (ईएमटी) की मौत के मामले में पुलिस ने एक युवती समेत छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। दरअसल, परिजनों ने रिपोर्ट दर्ज न होने पर अंतिम संस्कार करनेसे मना कर दिया था। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद सोमवार दोपहर दोबजे अंतिम संस्कार किया गया।
थाना अमरिया क्षेत्र के गांव माधौपुर फरदिया निवासी 24 वर्षीय सत्येंद्र बरेली की मुडिया नबी बख्श पीएचसी पर 108 एंबुलेंस पर ईएमटी थे। रविवार सुबह उनका शव गांव के बाहर श्मशान भूमि के पास पेड़ से लटका मिला था। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। एफआईआर दर्ज न होने पर परिजनों ने अंतिम संस्कार करने से इंकार कर दिया।
सोमवार सुबह सूचना मिलने पर सीओ सदर डॉ. प्रतीक दहिया, थानाध्यक्ष अमरिया बृजवीर सिंह के अलावा प्रभारी निरीक्षक जहानाबाद और प्रभारी निरीक्षक न्यूरिया फोर्स के साथ गांव पहुंच गए। अधिकारियों ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट का हवाला देकर परिजनों को समझाना चाहा लेकिन वे नहीं माने। परिजनों का कहना है कि गांव की ही एक युवती से सत्येंद्र का प्रेम प्रसंग चल रहा था।
विज्ञापन
युवती और उसके परिवार वालों की प्रताड़ना से तंग आकर सत्येंद्र ने आत्महत्या की है। लगभग 12 बजे पुलिस ने युवती और उसके परिजनों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट दर्ज कर ली। इसके बाद परिजनों ने अंतिम संस्कार किया। सीओ सदर ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर विवेचना की जा रही है।