फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The issue of incomplete development works will be raised again today in the Municipal Corporation Board.

Bareilly News: नगर निगम बोर्ड में आज फिर उठेगा अधूरे विकास कार्यों का मुद्दा

Tue, 24 Sep 2024 04:06 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Tue, 24 Sep 2024 04:06 AM IST
विज्ञापन
The issue of incomplete development works will be raised again today in the Municipal Corporation Board.
बरेली। शहर में स्वीकृत 200 विकास कार्यों में से कई लंबे समय से अधूरे हैं। मंगलवार को होने वाली नगर निगम बोर्ड की बैठक में यह मुद्दा एक बार फिर उठेगा। सपा पार्षद आला हजरत कॉरिडोर बनाए जाने, एलईडी लाइटों की खरीद व स्वास्थ्य विभाग की मनमानी से जुड़े मामले उठाने की तैयारी में हैं। कई अन्य प्रस्तावों पर भी चर्चा के बाद अंतिम निर्णय होगा।बोर्ड की इस बैठक में पार्षद पहली बार नवागत नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य से रूबरू होंगे। मुख्य मुद्दा वार्डों में 30-30 लाख रुपये के स्वीकृत 200 विकास कार्यों का होगा। इनमें से कई कार्य अभी तक अधूरे हैं। कई के टेंडर नहीं हुए तो कई कार्यों के वर्कऑर्डर जारी करने में देर की जा रही है। इसके अलावा कार्यकारिणी की पूर्व बैठक में लिए गए उन फैसलों पर भी बोर्ड की मुहर लगेगी जो प्रस्ताव पास होने के बाद कार्य शुरू कर दिए गए हैं। पार्षद नाथ कॉरिडोर के काम में तेजी लाने की मांग भी कर रहे हैं।
विज्ञापन

आला हजरत कॉरिडोर को लेकर मुलायम सरकार में भी आई थी आपत्ति
आला हजरत कॉरिडोर का मामला नया नहीं है। मुलायम सरकार में भी पार्षद दल के नेताओं ने आला हजरत कॉरिडोर बनवाने के लिए धारा 51-2 के तहत प्रस्ताव रखा था। जानकार बताते हैं कि इस प्रस्ताव के दौरान सपा के ही कई नेताओं ने आपत्ति जता दी थी। इसके बाद प्रस्ताव पारित नहीं हो सका था।
विज्ञापन


16 हजार एलईडी लाइटें लगाने के प्रस्ताव पर होगी चर्चा
बोर्ड की बैठक में पथ प्रकाश के लिए 16 हजार एलईडी लाइटें लगाने का प्रस्ताव भी रखा जाएगा। कार्यकारिणी की बैठक में तय हुआ था कि प्रत्येक वार्ड में 200 लाइटें लगाई जाएंगी। इन्हें पार्षदों की सहमति से अंधेरे वाले क्षेत्रों में लगाया जाना है। यह प्रस्ताव अगर पास होता है तो शहर की ज्यादातर सड़कें जगमग हो जाएंगी। पुरानी लाइटों की मरम्मत के लिए सामग्री की खरीद का प्रस्ताव भी बोर्ड बैठक में रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सफाई को लेकर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को घेरेंगे पार्षद
शहर में साफ-सफाई की व्यवस्था को लेकर भी स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को पार्षद बोर्ड बैठक में घेरने के लिए तैयार बैठे हैं। दरअसल, स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगातार कर्मचारियों को इधर से उधर किया जा रहा है। वहीं, कई के पटल भी बदले गए हैं। शहर की सफाई व्यवस्था भी सही नहीं है। ऐसे में अधिकारियोें की मनमानी को लेकर पार्षद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को घेर सकते हैं।

महापौर ने विभागाध्यक्षों के साथ किया मंथन
नगर निगम की प्रस्तावित बोर्ड बैठक को लेकर महापौर उमेश गौतम व नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य ने सोमवार को विभागाध्यक्षों के साथ मंथन किया। इसमें जलकल, निर्माण, टैक्स, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। महापौर ने बैठक की तैयारियों की जानकारी ली। इस दौरान उपसभापति सर्वेश रस्तोगी, अपर नगर आयुक्त सुनील यादव, उपनगर आयुक्त पूजा त्रिपाठी, मुख्य अभियंता समेत सभी विभागों के विभागाध्यक्ष, एई और जेई शामिल रहे।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed