{"_id":"6a36f26c3e8c206aa60955ee","slug":"the-issue-of-departmental-harassment-was-raised-at-the-meeting-bareilly-news-c-4-bly1053-909723-2026-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: बैठक में विभागीय उत्पीड़न का मुद्दा उठाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: बैठक में विभागीय उत्पीड़न का मुद्दा उठाया
विज्ञापन
बरेली। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल कोर कमेटी की बैठक और सदस्य सम्मान समारोह का आयोजन स्टेशन रोड स्थित एक होटल में हुआ।इसमें व्यापारियों ने विभागीय उत्पीड़न का मुद्दा उठाया। भ्रष्ट अधिकारियों पर कार्रवाई के लिए मुख्यमंत्री से शिकायत पर सहमति बनी।
मुख्य अतिथि वरिष्ठ उद्यमी घनश्याम खंडेलवाल ने कहा कि केंद्र सरकार और उत्तर प्रदेश की सरकार का जो सामंजस्य वर्तमान में है, वह पहले नहीं दिखा। टेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष गोपेश अग्रवाल ने सरकार को संवेदनशील बताते हुए छवि धूमिल करने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की। राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड के सदस्य और संगठन के प्रांतीय महामंत्री राजेंद्र गुप्ता ने उद्यमी, व्यापारियों के प्रत्यावेदन बोर्ड को भेजे जाने की जानकारी दी। महानगर महामंत्री राजेश जसोरिया ने बताया कि शुभम अग्रवाल को युवा मंडल अध्यक्ष, मयंक अग्रवाल को युवा मंडल महामंत्री, मुकुल मित्तल को युवा मंडल कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी देने की जानकारी दी।
सम्मानित हुए संगठन सदस्य
मुकेश खटवानी, मनमोहन सब्बरवाल, अनिल गुप्ता, निरंजन, दिलीप गुप्ता, ईशान गुप्ता, विपिन कोहली, विपिन गुप्ता, संदीप उर्फ मिंटू, प्रकाश आयलानी, ओम बाबू, गिरधारी देवनानी, श्याम मिठवानी, राजेश कटिहा आदि को संगठन में अहम योगदान के लिए सम्मानित किया। तनुज शर्मा, कमल गोयल, सूर्यवीर रस्तोगी, रोहित अरोरा ने सदस्यता ग्रहण की।