फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The investigation team said, in whose name the victory certificate is issued, he is the head of Parasrampur.

Bareilly News: जांच टीम ने कहा-जिसके नाम जीत का प्रमाण पत्र, वह है परसरामपुर का प्रधान

Wed, 27 Nov 2024 03:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 27 Nov 2024 03:04 AM IST
विज्ञापन
The investigation team said, in whose name the victory certificate is issued, he is the head of Parasrampur.
बरेली/नवाबगंज। भदपुरा ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत परसरामपुर में दो प्रधानों का मामला अभी किसी नतीजे पर नहीं पहुंचा है, लेकिन भूमि सरंक्षण अधिकारी संजय कुमार सिंह जांच पूरी करने के करीब पहुंच गए हैं। उन्होंने माना है कि जिसके नाम का जीत का प्रमाण पत्र जारी हुआ था। उनकी नजर में वह ग्राम प्रधान है। उच्च अधिकारी किसी से भी इसकी जांच करा सकते हैं और वह दो-एक दिन में इसकी जांच रिपोर्ट भी सौंप सकते हैं।
विज्ञापन

पिछले 15 दिन से ग्राम पंचायत परसरामपुर में दो ग्राम प्रधानों का मामला ज्यादा चर्चित है। इसकी एक जांच बीडीओ भदपुरा पहले से कर रहे हैं और दूसरी जांच जिला भूमि सरंक्षण अधिकारी संजय कुमार सिंह व डीआरडीए के सहायक अभियंता कर रहे हैं। भूमि सरंक्षण अधिकारी का कहना है कि शिकायतकर्ता ने अपनी शिकायत में ग्राम प्रधान का नाम शफीक लिखा था और उन पर वित्तीय अनियमिताओं का आरोप लगाया था। जब उन्होंने इसकी जांच शुरू की तो रफीक ने आकर बताया कि वह ग्राम प्रधान हैं और उनके पास जीत का प्रमाण पत्र भी है। वह चुनाव लड़े थे या नहीं, चुनाव आयोग के पोर्टल पर प्रधान के रूप में ग्राम प्रधान का नाम शफीक कैसे आया। वह इसकी जांच नहीं कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि वह केवल नौ बिंदुओं पर जांच कर रहे हैं। वह अपनी जांच रिपोर्ट में यह भी लिखेंगे कि चुनाव आयोग के पोर्टल पर शफीक का नाम कैसे दर्ज हुआ, इसकी उच्चस्तरीय जांच कराई जा सकती है। फिलहाल रफीक के नाम से बैंक खाता खुला है। वही प्रधानी का पूरा कार्य देख रहे थे। इससे प्राथमिक रूप से उन्हें ही प्रधान माना जा रहा है। अभी बीडीओ और डीपीआरओ की जांच रिपोर्ट आना रह गई है। संवाद
विज्ञापन

--------
- मामला मेरे संज्ञान में हैं। अभी मैं दो-तीन दिन के लिए सरकारी कार्य से बाहर आया हुआ हूं। बरेली पहुंचने पर मामला देखूंगा और इसकी रिपोर्ट बनाकर दूंंगा। - कमल किशोर, डीपीआरओ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed