फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The hospital operator did not respond to the notice.

Bareilly News: अस्पताल संचालक ने नहीं दिया नोटिस का जवाब

Wed, 10 Jun 2026 12:43 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Wed, 10 Jun 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
The hospital operator did not respond to the notice.
फतेहगंज पश्चिमी। प्रसव के बाद प्रसूता की मौत के मामले में अस्पताल संचालक डॉ. अरुण कुमार ने मंगलवार को भी नोटिस का जवाब नहीं दिया। गांव ठिरिया खेतल निवासी राजकुमारी की रविवार को प्रसव के बाद मौत हो गई थी। परिजनों ने चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाया था। सूचना पर खिरका सीएचसी प्रभारी संचित शर्मा ने न्यू लाइफ लाइन हॉस्पिटल पर चिकित्सा प्रतिबंध का नोटिस चस्पा किया था। उसके संचालक डॉ. अरुण कुमार को संबंधित अभिलेख प्रस्तुत करने का निर्देश दिया था। सीएचसी प्रभारी के मुताबिक, पीड़ित पक्ष ने उनको लिखित शिकायत भी नहीं दी है। थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवीन कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज करने के लिए स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदारों की जांच रिपोर्ट की जरूरत है। वह मिलने पर अस्पताल संचालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed