{"_id":"69e7e880e8dcc6fd7a041ff0","slug":"the-heat-will-increase-with-the-mercury-expected-to-reach-44-degrees-bareilly-news-c-4-bly1053-868678-2026-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: बढ़ेगी तपिश, पारा 44 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: बढ़ेगी तपिश, पारा 44 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान
Wed, 22 Apr 2026 02:43 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Wed, 22 Apr 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
बरेली। जिले में भीषण गर्मी का सितम शुरू हो गया है। आने वाले दिनों में राहत की कोई उम्मीद नजर नहीं आ रही है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, अगले एक सप्ताह के भीतर जिले का पारा 44 डिग्री सेल्सियस के आंकड़े को छू सकता है।
आईएमडी पर उपलब्ध डाटा के मुताबिक, 22 अप्रैल से लू और तेज धूप के तेवर और भी तेज हो जाएंगे। 25 अप्रैल तक लू चलने का अलर्ट है। दिन के अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होने के साथ ही रात की तपिश भी बढ़ेगी। न्यूनतम तापमान में भी उछाल दर्ज किया जाएगा।
मंगलवार को भी तेज धूप ने शहरवासियों को बेहाल कर दिया। दिन का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा, जबकि न्यूनतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तेज धूप और शुष्क हवाओं के कारण दोपहर के समय सड़कों और बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। लोग जरूरी काम होने पर ही पूरी एहतियात के साथ घरों से बाहर निकले।
विज्ञापन
धूप के प्रकोप से बचने के लिए युवतियों और महिलाओं ने दुपट्टों का सहारा लिया। राहगीर गर्मी से बचने के लिए ठंडे ठिकानों की तलाश में नजर आए। मौसम विशेषज्ञ अतुल कुमार सिंह ने बताया कि वर्तमान में किसी भी सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के न होने के कारण आसमान पूरी तरह साफ है, जिससे सूरज की किरणें सीधे धरती पर आ रही हैं। आने वाले दिनों में गर्मी का ग्राफ तेजी से ऊपर जाएगा।
-- -- -- -- -- -
लू और डिहाइड्रेशन से बचने के लिए सावधानी जरूरी
बरेली। जिले में बढ़ते तापमान और भीषण गर्मी के प्रकोप को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। पूर्वानुमान के बीच लू (हीट स्ट्रोक) और डिहाइड्रेशन का खतरा बढ़ गया है। जिला अस्पताल के फिजिशियन डॉ. राहुल वाजपेई ने बताया कि शरीर में पानी की कमी न हो, इसके लिए पर्याप्त मात्रा में तरल पदार्थों का सेवन अनिवार्य है। थोड़ी-थोड़ी देर बाद पानी पीते रहे। सादे पानी के अलावा ओआरएस का घोल, नींबू पानी, नारियल पानी, छाछ और कच्चे आम का पना शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स का संतुलन बनाए रखने में मददगार साबित होता है। भारी भोजन के बजाय हल्का और ताजा भोजन करें। डाइट में खीरा, ककड़ी और तरबूज जैसे पानी की प्रचुर मात्रा वाले मौसमी फलों को शामिल करना फायदेमंद रहेगा। संवाद
-- -
निर्देश : लू से बचाव के लिए अस्पतालों में रखें इंतजाम
बरेली। गर्मी का प्रकोप दिन व दिन बढ़ता जा रहा है। लू का भी असर दिख रहा है। इसलिए अस्पतालों में इससे बचाव के लिए सभी जरूरी इंतजाम रखें, ताकि मरीजों को परेशानी का सामना न करना पड़े। नालियों की सफाई, फॉगिंग और एंटी लार्वा का छिड़काव कराया जाए। ये निर्देश एडीएम प्रशासन पूर्णिमा सिंह ने मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में हुई विशेष संचारी रोग नियंत्रण और दस्तक अभियान की समीक्षा बैठक में दिए। सभी एमओआईसी से कहा कि वर्तमान समय में डेंगू और मलेरिया का प्रकोप बढ़ रहा है, जिसकी मॉनिटरिंग सीधे विश्व स्वास्थ्य संगठन कर रहा है। ऐसे में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। संवाद